भिलाई में पुरानी रंजिश को लेकर युवक की हत्या, आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार

CG Prime News@दुर्ग. छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पुरानी रंजिश को लेकर युवक की हत्या करने का मामला सामने आया है। घटना स्मृति नगर चौकी क्षेत्र के आर्य नगर कोहका की है। पुलिस ने हत्या के आरोपी युवक को जबलपुर से गिरफ्तार कर लिया है।

 पुरानी रंजिश को लेकर हुआ विवाद

पुलिस ने बताया कि घटना 25 जुलाई की शाम लगभग 6 बजे की है। पुराने विवाद पर आरोपी श्रेयान्स राजमन उर्फ़ बाबू भाई उम्र 23 वर्ष ने मृतक कुमार सोनवानी उम्र 27 वर्ष निवासी हाउसिंग बोर्ड कोहका मूल निवासी बाग बहरा महासमुंद को गाड़ी के पहिये खोलने वाले पाना, पेंचिश से सिर में मार दिया।

जिसके बाद सिर पर चोट लगने से घायल कुमार सोनवानी को उपचार के लिए शंकरा हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था। जहां उपचार के दौरान बुधवार शाम उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू की।

आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार

प्रकरण में आरोपी के विरुद्ध सुपेला थाने में अपराध क्रमांक 1056/26 धारा 296,351(3),115(2) bns का क़ायम किया। मामले को विवेचना में लिया। हत्या के बाद से फरार फरार आरोपी श्रेयांश राजमन को जबलपुर से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस मामले में अग्रिम कार्यवाही कर रही है।

Related posts

4 Cr. की नकदी पर कानूनी शिकंजा, फर्म का दावा खारिज, आयकर जांच शुरू

भिलाई में फर्जी मैरिज ब्यूरो का भंडाफोड़, AI से लड़कियों की तस्वीरें बनाकर देशभर में ठगी 

Breaking: अहिवारा भाजपा विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा का निधन, हैदराबाद में चल रहा था उपचार