Big Breaking : तैरना नहीं आता था फिर भी दोस्तों के साथ तालाब में लगा दी छलांग, डूबने से युवक की मौत

बालोद @ CG Prime News. डोंगरगांव विकासखंड के अमलीडीह में एबिस कम्पनी में काम करने गए जिले के डौंडीलोहारा ब्लॉक के ग्राम सिब्दी के 22 वर्षीय युवक राहुल की बीजाभांठा के तालाब में डूबने से मौत हो गई।

बता दें घटना शनिवार की दोपहर लगभग 12 बजे की है। एबिस कंपनी में साथ काम करने वाले 4 दोस्त छुट्टी मनाने निकले थे, तभी सभी तालाब में नहाने पहुंचे। मौज मस्ती करते नहा भी रहे थे। तभी राहुल डूबने लगा। बाकी दोस्त उनसे दूर थे। राहुल को तैरना नहीं आता था। ज्यादा गहरे पानी में जाने के कारण वह पानी में डूब गया। उनके दोस्तों ने उसे ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन पता नहीं चल पाया तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गोताखोरों की मदद ली। 6 घंटे के रेस्क्यू के बाद राहुल का शव शाम 6 बजे तालाब से निकाला गया।

Related posts

कोंडागांव में सरपंच की पीट-पीटकर हत्या, महिला से संबंध के विवाद में 7 गिरफ्तार

दुर्ग: मेडिकल स्टोर्स पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन की Raid, दो मेडिकल फर्मों को कारण बताओ नोटिस

दुर्ग में हरेराम प्रसाद जिलाबदर, 7 जिलों में एक साल तक प्रवेश प्रतिबंधित