Tuesday, January 20, 2026
Home » Blog » Big Breaking : बिलासपुर में धारदार हथियार से मां और 11 साल के बेटे की हत्या, महिला का मोबाइल साथ ले गया हत्यारा

Big Breaking : बिलासपुर में धारदार हथियार से मां और 11 साल के बेटे की हत्या, महिला का मोबाइल साथ ले गया हत्यारा

by cgprimenews.com
0 comments

बिलासपुर. CG Prime News @ न्यायधानी में दोहरे हत्याकांड की वारदात सामने आई है। मां और 11 साल की बेटे की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। बिलासपुर में शनिवार की शाम एक महिला और 11 साल के बेटे की हत्या कर दी गई। घटना सकरी इलाके के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी की है। यहां एक मकान से मां-बेटे की लाश बरामद की गई। किसी ने धारदार हथियार से दोनों को मार डाला। महिला का पति जब घर पहुंचा तो उसने लाशें देखी और पुलिस को फोन पर हत्या की जानकारी दी। कोठाकोनी देवरीखुर्द निवासी 35 साल के रामेश्वर कौशिक यहां किराए से मकान लिया हुआ है। घटना में उनकी पत्नी सरिता कौशिक और बेटे अरमान को मारा गया है।

रामेश्वर, नगर निगम जोन क्रमांक एक में बिजली से जुड़ा काम करते हैं। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो मकान के भीतर महिला का शव बेड और उसके बेटे की लाश जमीन पर पड़ी थी। आस-पास बिखरे खून के छींटे वारदात के भयावह होने की कहानी कह रहे थे। पुलिस ने बताया कि महिला का मोबाइल घर पर नहीं मिला है। कॉल करने पर उसमें रिंग बज रही है। पुलिस को अंदेशा है कि हत्या करने के बाद कोई फोन अपने साथ ले गया या फोन को फेंक दिया गया है।

You may also like

Leave a Comment