भिलाई: एकतरफा प्यार में युवक ने छात्रा को चाकू से गोदकर मारा, आरोपी गिरफ्तार

भिलाई: एकतरफा प्यार में युवक ने छात्रा को चाकू से गोदकर मारा, आरोपी गिरफ्तार

CG Prime News@दुर्ग. दुर्ग जिले के भिलाई में एक 19 साल की कॉलेज छात्रा की जान एक तरफा प्यार की भेंट चढ़ गई। एकतरफा प्यार में पागल युवक ने पीजी में रह रही छात्रा के कमरे में घुसकर चाकू से वार करके की उसकी हत्या कर दी। शनिवार को एएसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि आरोपी युवक लाकेश्वर साहू उर्फ पिन्टू, उम्र 24 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी प्लानिंग के तहत छात्रा का मर्डर करने के लिए रायपुर से भिलाई आया था।

बातचीत बंद करने से था नाराज

मृतका खुशी साहू बेमेतरा की रहने वाली थी। वह भिलाई में पीजी में रहकर फार्मेसी की पढ़ाई कर रही थी। पिंटू लगातार उस पर बातचीत करने का दबाव डाल रहा था। पुलिस ने बताया कि युवती ने प्रेम प्रसंग से इनकार कर दिया था। आरोपी से बातचीत बंद कर दी। इसी बात से नाराज होकर उसने प्लानिंग के तहत छात्रा को मौत के घाट उतार दिया।

पहले युवती का गला दबाया

शुक्रवार को आरोपी पिंटू ने वैशाली नगर थाना क्षेत्र के रामनगर युवती के रूम पहुंचा। पहले उसने खुशी गला दबाया, फिर चाकू से पीठ, हाथ और पेट पर 10 वार किए। जिससे युवती की जान चली गई। पुलिस ने आरोपी पिंटू साहू को बलौदाबाजार से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने रामनगर स्थित घटनास्थल पर सीन रिक्रिएट भी कराया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार और बाइक भी जब्त कर ली है।

उपचार हेतु अस्पताल ले जाया गया

पुलिस ने बताया कि 10 जुलाई को लगभग 12 बजे मृतिका की रूममेट द्वारा उसके परिजनों को सूचना दी गई कि मृतिका खुशी साहू अपने किराए के कमरे में गंभीर रूप से घायल अवस्था में खून से लथपथ पड़ी है। उसे तत्काल उपचार हेतु अस्पताल ले जाया गया। जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर थाना वैशाली नगर में अपराध क्रमांक 285/2026, धारा 103(1) बीएनएस के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

हत्या के बाद कपड़े और जूते नदी में फेंका

आरोपी मृतिका से एकतरफा प्रेम करता था। मृतिका द्वारा उससे बातचीत करने से इंकार किए जाने पर उसने पूर्व नियोजित योजना बनाकर रायपुर से भिलाई पहुंचकर अपने साथ धारदार हथियार लाया। पहचान एवं साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से उसने दो शर्ट और पैंट के अंदर बरमूडा पहन रखा था। कमरे में विवाद होने पर आरोपी ने मृतिका का गला दबाया। धारदार हथियार से शरीर के विभिन्न हिस्सों पर प्राणघातक वार कर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी ने पहने हुए कपड़े और जूते नदी में फेंककर साक्ष्य नष्ट करने का प्रयास किया।

Related posts

MP में पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा की टिकट कटने पर हिंसा, SP समेत 8 घायल

दुष्कर्म के आरोपी ने जमानत पर छूटते ही पीडि़ता सहित 6 लोगों का मर्डर किया

महादेव बेटिंग ऐप मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, कारोबारी विकास गर्ग की 940.77 करोड़ की संपत्तियां कुर्क