त्योहारी सीजन में सोने के दाम में गिरावट, चांदी फिर हुई महंगी

Oplus_16908288

CG Prime News@दिल्ली. Gold Silver Price सोने-चांदी की कीमतों में बुधवार, 26 अगस्त 2026 को अलग-अलग रुख देखने को मिला। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 704 घटकर 1.61 लाख रह गया। वहीं चांदी की कीमत में तेजी आई और यह 1,111 बढ़कर 2.43 लाख प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

सोने में यह गिरावट ऐसे समय आई है, जब घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमती धातुओं की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है।

2026 में अब तक 29 हजार महंगा हुआ सोना

साल 2026 में सोने की कीमत में बड़ी तेजी देखने को मिली है। 31 दिसंबर 2025 को 10 ग्राम सोने का भाव करीब 1.33 लाख था। अब यह बढ़कर 1.61 लाख हो चुका है। यानी साल की शुरुआत से सोना करीब 28-29 हजार महंगा हुआ है।

इस दौरान 29 जनवरी 2026 को सोने ने 1.76 लाख प्रति 10 ग्राम का ऑलटाइम हाई बनाया था। चांदी भी इसी अवधि में तेज उछाल के साथ 3.86 लाख प्रति किलो के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंची थी।

दिसंबर तक 1.70 लाख हो सकता है सोना

कोटक सिक्युरिटीज के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट और कमोडिटी रिसर्च हेड अनिंद्य बनर्जी के मुताबिक सोने को आम निवेशकों के साथ दुनियाभर के केंद्रीय बैंकों से भी समर्थन मिल रहा है। केंद्रीय बैंक लगातार अपने भंडार में सोने की हिस्सेदारी बढ़ा रहे हैं।

उनके अनुमान के मुताबिक मौजूदा परिस्थितियों में दिसंबर तक सोने का भाव 1.70 लाख प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है। वहीं परिस्थितियां अनुकूल रहने पर चांदी भी ₹3 लाख प्रति किलो के स्तर तक जा सकती है।

सोना खरीदते समय इन 3 बातों का रखें ध्यान

BIS हॉलमार्क जरूर देखें: ज्वेलरी खरीदते समय BIS हॉलमार्क वाला प्रमाणित सोना खरीदें। हॉलमार्क से सोने की शुद्धता की जानकारी मिलती है।

भाव और वजन जांचें: खरीदारी से पहले सोने का वजन और उस दिन का बाजार भाव अलग-अलग विश्वसनीय स्रोतों से जरूर मिलाएं। 24, 22 और 18 कैरेट सोने के भाव अलग होते हैं।

मेकिंग चार्ज पर बात करें: ज्वेलरी की कीमत में मेकिंग चार्ज भी शामिल होता है। खरीदारी से पहले ज्वेलर से इसकी पूरी जानकारी और लेबर कॉस्ट का ब्रेकअप मांगें। मेकिंग चार्ज पर बातचीत भी की जा सकती है।

Related posts

राजनांदगांव से जमशेदपुर जा रही कार की ट्रक से टक्कर, एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत

CGPSC SI Exam 2024: छत्तीसगढ़ में सूबेदार-SI और प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा स्थगित

Gold Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में लगातार दूसरे दिन गिरावट, जानें आज का भाव