दुष्कर्म के आरोपी ने जमानत पर छूटते ही पीडि़ता सहित 6 लोगों का मर्डर किया

दुष्कर्म के आरोपी ने जमानत पर छूटते ही पीडि़ता सहित 6 लोगों का मर्डर किया

CG Prime News@चेन्नई. Rape accused out on bail murdered six people, including the victim तेलंगाना के रंगा रेड्डी जिले में दिलदहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां नाबालिग से दुष्कर्म के एक आरोपी ने शुक्रवार रात जमानत पर रिहा होते ही। एक ही रात में 6 हत्याएं कर दीं। आरोपी ने पहले अपनी 30 साल की पत्नी, 4 साल और 18 महीने के दो बेटों की हत्या कर दी। इसके बाद वह करीब 6 किलोमीटर दूर दूसरे गांव पहुंचा। जहां उसने 17 साल की दुष्कर्म पीडि़त, उसकी मां और नानी को भी मार दिया।

दुष्कर्म के आरोपी ने जमानत पर छूटते ही पीडि़ता सहित 6 लोगों का मर्डर किया

16 मई को पीडि़ता ने दर्ज कराई थी एफआईआर

पीडि़त नाबालिग लड़की ने 16 मई को पॉक्सो (POCSO) एक्ट के तहत आरोपी राजकुमार के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था। जिसके बाद से उसे और उसके परिवार को लगातार जान से मारने की धमकी मिल रही थी। लड़की के मामा नरेश ने बताया, उसने मेरी चाची और भांजी की हत्या कर दी।

परिवार को दी थी जान से मारने की धमकी

आरोपी पहले भी लड़की को परेशान किया था और उस पर क्कह्रष्टस्ह्र के तहत मामला दर्ज किया गया। उसने धमकी दी थी वह एक-दो हफ्ते में पूरे परिवार को मार डालेगा। मामला दर्ज होने के बाद भी उसे पूछताछ या रिमांड के लिए नहीं ले जाया गया।

पुलिसकर्मियों को सस्पेंड करने की मांग

पीडि़ता के मामा ने कहा कि आरोपी के परिवार को पता था कि वह कहां है, लेकिन पुलिस को इसकी जानकारी नहीं थी और मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। घटना के 20 दिन बाद हमने उन्हें फिर से बताया कि वह घूम रहा है और कह रहा है कि वह लड़की को मार डालेगा।

उन्होंने कहा कि वे उसे ढूंढ रहे हैं। मामला दर्ज होने के सिर्फ दो दिन बाद ही वह जमानत पर बाहर आ गया था। उसने रिश्वत दी थी और मामला दबा दिया गया। अब उसने लड़की की हत्या कर दी है और यह सब पुलिस की लापरवाही की वजह से हुआ है। उन्हें सस्पेंड किया जाना चाहिए और आरोपी को हमारे हवाले कर देना चाहिए।

 

Related posts

नेपाल में फिर बड़ी बाढ़ का खतरा, चीन ने जारी की चेतावनी, 359 मौतें, 1,500 लोग लापता

Raksha Bandhan 2026: इस शुभ मुहूर्त में बांधे भाई की कलाई में राखी, नहीं रहेगा ग्रहण का असर

चीनी के दाम में 35% उछाल, Blinkit-Zepto पर खरीदारी की लिमिट तय