महिला उत्पीड़न मामले में आरोपी गिरफ्तार

गांधीनगर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

सूरजपुर | गांधीनगर थाना पुलिस ने महिला उत्पीड़न के गंभीर मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। आरोपी लंबे समय से पीड़िता को मानसिक और सामाजिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था।

फर्जी आईडी बनाकर धमक

पीड़िता की शिकायत के अनुसार आरोपी अमन कुमार सिंह बीते तीन वर्षों से उसे परेशान कर रहा था। आरोपी ने फर्जी ईमेल आईडी बनाकर पीड़िता की आपत्तिजनक तस्वीरें भेजीं और केस वापस लेने के लिए धमकाया। इसके अलावा रास्ता रोककर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी भी देता था।

पहले भी दर्ज हैं मामले

पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले भी अलग-अलग थानों में प्रकरण दर्ज हो चुके हैं। जमानत मिलने के बाद भी आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया और लगातार पीड़िता को परेशान करता रहा।

तकनीकी जांच से गिरफ्तारी

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने साक्ष्यों और दस्तावेजों के आधार पर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार किया। उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त दो मोबाइल फोन और सिम कार्ड जब्त किए गए।

आईटी एक्ट सहित कई धाराओं में केस

आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के साथ सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस की सख्त कार्रवाई

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि महिलाओं से जुड़े अपराधों में सख्त और त्वरित कार्रवाई जारी रहेगी।

Related posts

Bhilai: मकान का ताला तोड़कर 50 लाख से ज्यादा की चोरी, शादी में गया था परिवार

दुर्ग जिले में 22 मई को रोजगार मेला, प्राइवेट नौकरी का सुनहरा मौका

पाटन में ऑनलाइन लिंक खरीदकर IPL सट्टा चलाने वाले 4 युवक गिरफ्तार