CG Prime News@रायपुर. Railway mega block रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में अधोसंरचना विकास और ट्रैक नवीनीकरण के लिए लंबे समय तक मेगा ब्लॉक लिया जाएगा। यह मेगा ब्लॉक 24 नवंबर 2026 से 15 जनवरी 2027 के बीच प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को रहेगा। इस दौरान सीनी-राजखरसावां सेक्शन की अप और डाउन दोनों लाइनों पर टीआरटी मशीन के माध्यम से ट्रैक नवीनीकरण का कार्य किया जाएगा। इसके चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से संबंधित कई यात्री ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा।
इन ट्रेनों को किया गया रद्द
मेगा ब्लॉक के कारण टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस, नांदेड़-सांतरागाछी एक्सप्रेस, सांतरागाछी-नांदेड़ एक्सप्रेस, सांतरागाछी-पुणे हमसफर एक्सप्रेस और पुणे-सांतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस की निर्धारित तिथियों की यात्राएं रद्द रहेंगी।
ट्रेन नंबर 18109/18110 टाटानगर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस नवंबर में 24 और 27 तारीख, दिसंबर में 1, 4, 8, 11, 15, 18, 22, 25 और 29 तारीख तथा जनवरी 2027 में 1, 5, 8, 12 और 15 तारीख को रद्द रहेगी।
ट्रेन नंबर 12767 नांदेड़-सांतरागाछी एक्सप्रेस 23 और 30 नवंबर, 7, 14, 21 और 28 दिसंबर तथा 4 और 11 जनवरी को रद्द रहेगी। वहीं 12768 सांतरागाछी-नांदेड़ एक्सप्रेस 25 नवंबर, 2, 9, 16, 23 और 30 दिसंबर तथा 6 और 13 जनवरी को नहीं चलेगी।
इसी तरह 20822 सांतरागाछी-पुणे हमसफर एक्सप्रेस 21 और 28 नवंबर, 5, 12, 19 और 26 दिसंबर तथा 2 और 9 जनवरी को रद्द रहेगी। 20821 पुणे-सांतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस 23 और 30 नवंबर, 7, 14, 21 और 28 दिसंबर तथा 4 और 11 जनवरी को रद्द रहेगी।
दो ट्रेनें बदले मार्ग से चलेंगी
रेलवे के अनुसार 18478 योग नगरी ऋषिकेश-पुरी कलिंग उत्कल एक्सप्रेस 23 और 30 नवंबर, 7, 14, 21 और 28 दिसंबर तथा 4 और 11 जनवरी को ईब-झारसुगुड़ा रोड-संबलपुर सिटी-कटक मार्ग से पुरी जाएगी।
वहीं 13288 आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस 26 नवंबर, 3, 10, 17, 24 और 31 दिसंबर तथा 7 और 14 जनवरी को परिवर्तित मार्ग से चलेगी। यह ट्रेन कांद्रा-सीनी मार्ग से दुर्ग पहुंचेगी और टाटानगर-गम्हरिया सेक्शन को छोड़कर चलेगी।