Monday, February 23, 2026
Home » Blog » बकरी चराने गई किशोरी को भालू ने नोच डाला, तीन और को बनाया शिकार, मरवाही में दहशत फैली

बकरी चराने गई किशोरी को भालू ने नोच डाला, तीन और को बनाया शिकार, मरवाही में दहशत फैली

by CG Prime News
0 comments

बिलासपुर। मरवाही में भालू के हमले से एक किशोरी की मौत हो गई। वह बकरी चराने के लिए गई थी। वहीं एक अन्य ग्रामीण को भी मार डाला। इसके अलावा पांच अन्य ग्रामीणों को घाायल कर दिया। इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। सुरक्षा के साथ वन विभाग ने मुस्तैदी बढ़ा दी है।

तीनों को बुरी तरह से नोंच डाला

घटना मरवाही के बेलझिरिया गांव की है। यहां रहने वाले बिहान लाल केंवट की बेटी विद्या केंवट खेत में बकरी चराने के लिए गई थी। शाम को वह घर लौट रही थी, तभी उसका सामना भालू से हो गया। वह इससे पहले भागती, भालू ने हमला कर चेहरे और पीठ को बुरी तरह से नोंच दिया। दूसरी घटना शनिवार सुबह की है। बेलझिरिया निवासी चरणसिंह खेरवार (50) रामकुमार (30) और सुक्कुल प्रसाद (32) मशरूम बीनने के लिए रतनजोत प्लाट गए थे। उसी समय भालू ने हमला कर दिया। भालू ने तीनों को बुरी तरह से नोंच डाला।

क्षेत्र में दहशत का माहौल

शरीर पर गहरी चोट के कारण सुक्कूल प्रसाद की मौके पर ही मौत हो गई। बाकी घायलों को 108 की मदद से मरवाही अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीसरी घटना में करगिकला निवासी सेवक लाल यादव (30) और सेमलाल गोंड (45) शनिवार सुबह खेत देखने गए थे। उन पर भी भालू ने हमला कर दिया। इससे वह घायल हो गए। जिन्हें भी मरवाही अस्पताल लाया गया है। लगातार दो दिन से भालू के हमले की इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। विभाग उन्हें शाम ढलने के बाद घर बाहर न निकलने का सुझाव दे रहा है।

You may also like