Thursday, February 12, 2026
Home » Blog » सरकार ने तीन साल जो काम किया है, उसी के बदौलत जीतेगी निकाय चुनाव: मोहन मरकाम

सरकार ने तीन साल जो काम किया है, उसी के बदौलत जीतेगी निकाय चुनाव: मोहन मरकाम

by cgprimenews.com
0 comments

भिलाई@CG Prime News. भिलाई नगर निगम चुनाव प्रचार करने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के
अध्यक्ष मोहन मरकाम पहुंचे। जनता के बीच मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार के पिछले तीन वर्ष में किए गए कार्यों को गिनाया। उन्होंने कहा कि विकास की बदौलत कांग्रेस पार्टी नगर निगम चुनाव में जीत हासिल करेगी।

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद हर वर्ग को ध्यान में रखते हुए विकास के उत्थान में कार्य किया जा रहा है। उन्होंने विभिन्न वार्डो में अपने प्रत्याशियों के लिए प्रचार किया और उनके पक्ष में वोट मांगा। खनिज निगम के अध्यक्ष एवं भिलाई नगर निगम के पर्यवेक्षक गिरीश देवांगन और भिलाई शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने भी साथ में चुनाव प्रचार किया। भिलाई नगर निगम के विभिन्न वार्डों का दौरा कर कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में वोट मांगा।

कांग्रेस कार्यालय का उदघाटन

सुपेला लक्ष्मी मार्केट में कांग्रेस के केंद्रीय चुनाव कार्यालय का उद्घाटन हुआ। इस मौके पर मरकाम ने कहा कि किसान, युवा, अनुसूचित जाति, जनजाति महिला, ग्रामीण, शहरी सभी वर्ग के आर्थिक और सामाजिक विकास के लिए कांग्रेस ने काम किया है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद जितने भी चुनाव हुए हैं, सब में जनता ने कांग्रेस पर भरोसा जताया है। भिलाई, रिसाली और चरोदा- भिलाई के निकाय चुनाव में जनता कांग्रेस के प्रत्याशियों को जिताएगी।

You may also like