Home » Blog » दुर्ग जिले में ACB का छापा, रिश्वत लेते पटवारी और कोटवार गिरफ्तार

दुर्ग जिले में ACB का छापा, रिश्वत लेते पटवारी और कोटवार गिरफ्तार

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
Breaking: दुर्ग जिले में ACB का छापा, रिश्वत लेते पटवारी और कोटवार गिरफ्तार

CG Prime News@भिलाई. दुर्ग जिले में एसीबी (ACB Raid in patan) ने छापेमार कार्रवाई करते हुए मंगलवार को एक पटवारी और कोटवार को 20 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। जमीन के प्रमाणीकरण और ऋण पुस्तिका देने के लिए पटवारी चिन्मय अग्रवाल ने 90 हजार रुपए रिश्वत मांगी थी। इस मामले में आवेदक ने एसीबी को शिकायत कर दिया। जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है। पूरा मामला पाटन क्षेत्र के रानी तराई का है। जहां प्रकाश चंद्र देवांगन ने इस मामले में शिकायत की थी।

Read more: कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में हिरण का शिकार, मांस पकाते 5 शिकारी गिरफ्तार

पहले मांगा था 90 हजार रिश्वत

एसीबी को शिकायत में कहा गया कि प्रार्थी की माता के नाम पर ग्राम सुरपा, पाटन में खेती की जमीन खरीदी गयी थी। जमीन के प्रमाणीकरण और ऋण पुस्तिका देने के लिए पटवारी चिन्मय अग्रवाल ने 90 हजार रुपए रिश्वत मांगा था। पटवारी काफी मान मनौव्वल के बाद 70000 रुपए लेने पर राजी हुआ। जिसमें से प्रार्थी 20 हजार रुपए की व्यवस्था कर पाया।

दोनों आरोपी गिरफ्तार

मंगलवार को 20 हजार रुपए लेकर वो पटवारी के पास पहुंचा, उसी दौरान एसीबी की टीम भी मौके पर पहुंची। जैसे ही पटवारी चिन्मय अग्रवाल और कोटवार भूषण लाल टेमरी ने 20 हजार रुपए लिया, इसी दौरान एसीबी की टीम ने आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया।

You may also like