Home » Blog » महतारी वंदन योजना में गड़बड़ी, सनी लियोनी बोली मेरे नाम का CG में मिस यूज

महतारी वंदन योजना में गड़बड़ी, सनी लियोनी बोली मेरे नाम का CG में मिस यूज

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
cg prime news

CG Prime News @रायपुर. महतारी वंदन योजना (mahtari vandan yojna) में बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी (sunny leone) के नाम से फर्जीवाड़ा करने के मामले में अब एक्ट्रेस का बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि मेरे नाम का गलत इस्तेमाल किया गया है। इस पूरे मामले से उनका कोई भी संबंध नहीं है। वहीं सनी का मामला सामने आने के बाद महतारी वंदन योजना में हज़ारों ऐसे लोग मिले है जो फर्जी तरीके से योजना का लाभ ले रहे हैं।

पिछले दिनों महतारी वंदन योजना में एक बड़ा स्कैम सामने आने के बाद छत्तीसगढ़ सरकार छानबीन कर सनी लियोनी के नाम से लाभ लेने वाले युवक को पकड़ा था।इसी के साथ कई और भी फर्जी लोगों की कलई खुल रही है। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि 21हजार के करीब हितग्राहियों की मौत हो चुकी है, फिर भी उनके खातों में राशि जमा हो रही थी।

हालांकि जांच टीम ने इन खातों को सीज कर दिया है। रिकवरी की तैयारी कर रही है। बस्तर में फर्जीवाड़े के बाद जांच में जुटी टीम को ऐसे और भी कई फर्जीवाड़े हाथ लगे हैं जिसमें महिला हितग्राही की जगह पुरुष योजना का लाभ ले रहे थे। ऐसे तमाम लोगों के खाते सीज किए जाएंगे और उनसे रिकवरी की जाएगी। इस मामले से जुड़े अधिकारी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।

You may also like