Home » Blog » भिलाई में घर का ताला तोड़कर डेढ़ लाख की ज्वेलरी चोरी करने वाला चोर गिरफ्तार, बेचने की फिराक में घूम रहा था पुलिस ने दबोचा

भिलाई में घर का ताला तोड़कर डेढ़ लाख की ज्वेलरी चोरी करने वाला चोर गिरफ्तार, बेचने की फिराक में घूम रहा था पुलिस ने दबोचा

by Dakshi Sahu Rao
0 comments
cg prime news

@Dakshi sahu Rao

CG Prime News@भिलाई. भिलाई के सुपेला के एक सूने मकान में सोने-चांदी के जेवर सहित डेढ़ लाख की चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शनिवार को एएसपी सुखनंदन राठौर ने प्रेस वार्ता में बताया कि 29 अगस्त को हेमंत कुमार सिन्हा सुपेला थाना में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया था। वह अपने परिवार सहित घर में ताला लगाकर अपने ससुराल राजनांदगांव गया था। जब वापस घर आया तो उसके घर का ताला टूटा हुआ था। आलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवर और नगदी रकम को अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया था। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।

पुलिस को देखकर भागने लगा
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि पांच रास्ता सुपेला के पास एक व्यक्ति सोने चांदी के जेवरात लेकर बिक्री करने के लिए ग्राहक तलाश कर रहा है। सूचना मिलते ही सुपेला पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच रास्ता सुपेला पहुंची। पुलिस को आते देख संदेही भागने लगा जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। संदेही से पूछताछ करने पर अपना नाम योगेश्वर कुमार टंडन, पांच रास्ता सुपेला का रहने वाला बताया। आरोपी के कब्जे से डेढ़ लाख रुपए के सोने चांदी के जेवरात जब्त किया गया है।

आरोपी को भेजा जेल
आरोपी 19 वर्षीय युवक योगेश्वर ने हेमंत कुमार सिन्हा के मकान से चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी योगेश्वर कुमार टंडन को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में केन्द्रीय जेल भेजा गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सुपेला निरीक्षक राजेश मिश्रा, सउनि राजेश सिंह, प्र.आर. उपेन्द्र सिंह, आरक्षक विशाल सिंह, सुरेन्द्र गिरी का विशेष योगदान रहा।

You may also like