Saturday, October 10, 2026
Home » Blog » कल दुर्ग में रहेंगे राज्यपाल, इस विभाग के प्रोग्राम में होंगे शामिल

कल दुर्ग में रहेंगे राज्यपाल, इस विभाग के प्रोग्राम में होंगे शामिल

by Dakshi Sahu Rao
0 comments

दुर्ग. छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका का 21 अगस्त
को दुर्ग में रहेंगे। राज्यपाल सुबह 10.15 बजे सड़क मार्ग द्वारा राज भवन रायपुर से प्रस्थान कर 11 बजे दुर्ग सर्किट हाउस पहुचेंगे। वें 11.15 बजे दुर्ग के तितुरडीह वन कार्यालय पहुंचकर पौध रोपण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद  11.40 बजे दुर्ग के पीडब्ल्यूडी कार्यालय सभागार पंहुचेंगे।

यहां पर पूर्वाह्न 11.45 से दोपहर 1.15 बजेे तक प्रशासनिक अधिकारियों के साथ सामान्य चर्चा करेंगे। इसके बाद राज्यपाल दोपहर 1.20 बजेे दुर्ग सरकिट हाउस प्रस्थान करेंगे। महामहिम दोपहर 2.45 बजेे सड़क मार्ग द्वारा भिलाई स्टील प्लांट विजिट के लिए प्रस्थान करेंगे। प्लांट विजिट के बाद दोपहर 4.20 बजेे भिलाई निवास के लिए प्रस्थान करेंगे और दोपहर 4.30 बजेे भिलाई निवास पहुंचेगे। शाम 5बजेे भिलाई निवास से सड़क मार्ग द्वारा राजभवन रायपुर के लिए रवाना होंगे।

You may also like