Tuesday, May 19, 2026
Home » Blog » Breaking: भिलाई में गोलीकांड के मुख्य आरोपी अमित के जीजा के घर मिला पिस्टल और जिंदा कारतूस, बहन के क्वार्टर पर भी चला बुलडोजर

Breaking: भिलाई में गोलीकांड के मुख्य आरोपी अमित के जीजा के घर मिला पिस्टल और जिंदा कारतूस, बहन के क्वार्टर पर भी चला बुलडोजर

by Dakshi Sahu Rao
0 comments

@Dakshi sahu Rao

CG prime News@भिलाई. इस्पात नगरी भिलाई में दो दिन पहले आधी रात को ग्लोब चौक पर बाइक सवार युवकों पर फायरिंग करने वाले बदमाश अमित जोश के घर के साथ ही उसकी बहन के घर भी बीएसपी ने बुलडोजर चला दिया है। शुक्रवार को अमित के अवैध कब्जे वाले क्वार्टर को ढहाने के बाद टीम उसके जीजा के घर सेक्टर 5 पहुंची। जहां सड़क 13 में उसका जीजा लक्की जॉर्ज बीएसपी क्र्वाटर पर ढाई साल से अवैध कब्जा करके रह रहा था। पुलिस ने जब उसके घर की तलाशी ली तो वहां से एक पिस्टल और दो मैग्जीन में भरा हुआ जिंदा कारतूस मिला है।

पिस्टल देखकर हैरान रह गई पुलिस
गोलीकांड के मुख्य आरोपी अमित के जीजा के घर पिस्टल देखकर पुलिस हैरान रह गई। सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी और भिलाई नगर कोतवाली टीआई राजकुमार लहरे ने आरोपी के जीजा को भी हिरासत में ले लिया है। साथ ही पिस्टल और जिंदा कारतूत को कब्जे में लिया है।

जीएम रहे मौजूद
अमित के जीजा के सेक्टर 5 स्थित बीएसपी क्र्वाटर में कार्रवाई के दौरान बीएसपी जीएम केके यादव भी अपनी टीम के साथ मौजूद रहे। उनके नेतृत्व में टीम ने क्र्वाटर में अवैध निर्माण को बुलडोजर से ढहा दिया। साथ ही बीएसपी क्र्वाटर को कब्जा से मुक्त कराया।

You may also like