Wednesday, March 18, 2026
Home » Blog » 5 हजार 500 पद रोजगार मेला से होगी भर्ती, इच्छुक उम्मीदवार 10 अगस्त को पहुंचे

5 हजार 500 पद रोजगार मेला से होगी भर्ती, इच्छुक उम्मीदवार 10 अगस्त को पहुंचे

by Dakshi Sahu Rao
0 comments

सुबह 10 बजे सेक्टर 6 भिलाई नगर में रोजगार मेला

CG Prime News@दुर्ग. जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र द्वारा जिले में बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार मेला का आयोजन किया है। रोजगार मेला के जरिए नियोजक अपने संस्थानों में रिक्त स्थानों की पूर्ति करेंगे। कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा के नेतृत्व में नियोजकों द्वारा उपलब्ध रिक्त पदों की पूर्ति के लिए 10 अगस्त 2023 को सुबह 10 बजे लाईवलीहुड कॉलेज सेक्टर-6, भिलाई नगर में पहुंचना होगा।

गौरतलब है कि रोजगार मेला में नियोजक नीड्स मैनपॉवर सपोर्ट सर्विस प्रा. लि. द्वारा लाईन ऑपरेटर के 1000 पद, क्वालिटी चेकिंग ऑपरेटर के 500 पद, इलेक्ट्रिशियन व टेक्निशियन के 2000 पद एवं रोबो ऑपरेटर व इलेक्ट्रिशियन के 2000 पदों की पूर्ति की जाएगी। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग के उप संचालक आरके कुर्रे ने बताया कि इच्छुक आवेदक समस्त शैक्षणिक मूल प्रमाण एवं अंकसूची, पहचान पत्र (मतदाता परिचय पत्र, आधार कार्ड, पेन कार्ड, ड्रायविंग लाइसेंस, राशन कार्ड) रोजगार कार्यालय का पंजीयन पत्रक, छ.ग. निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र के साथ लाईलीहुड कॉलेज भिलाई में 10 अगस्त को सुबह 10.30 बजे से उपस्थित हो सकते है। पद, योग्यता, आयु एवं अनुभव से संबंधित जानकारी आवेदक रोजगार मेला स्थल पर प्राप्त कर सकते हैं।

You may also like