हदसा: ट्रैक्टर ट्रॉली शिवनाथ नदी में गिरी, मलबे में दबने से दो लोगों की मौत

बेमेतरा. CG Prime News @ बेमेतरा जिले में एक ट्रैक्टर ट्रॉली के शिवनाथ नदी में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई है। घटना सेमरिया घाट, अमलडीहा शिवनाथ नदी की है। शनिवार सुबह लगभग 9 बजे टै्रक्टर ट्रॉली के नदी में गिरते ही वहां ग्रामीणों की भीड़ लग गई। थोड़ी देर में राहत बचाव के लिए नांदघाट पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

थाना प्रभारी विपिन रंगारी ने बताया कि ट्रैक्टर चालक और उसके साथ बैठे शख्स की दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई है। दोनों का शव ट्रॉली के नीचे दबा हुआ है। जिसे निकालने का प्रयास किया जा रहा है। दोनों मृतक बिलासपुर जिले के बिल्हा ब्लॉक के निवासी बताए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस उनके परिजनों की पतासाजी में जुट गई है।

Related posts

Breaking: दुर्ग जिले में गांजा बेचने वाले तस्कर की 8 करोड़ की कृषि भूमि फ्रीज

भिलाई में हेरोइन का अवैध कारोबार करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 5 आरोपी गिरफ्तार

सूटकेस में गौमांस की तस्करी, बिलासपुर रेलवे स्टेशन के पास मां-बेटी गिरफ्तार