धमतरी में अवैध उत्खनन का विरोध करने पर रेत माफिया ने कांग्रेस के जिला पंचायत सदस्य को पीटा, अस्पताल में भर्ती

रायपुर. CG Prime News @ धमतरी जिले के कुरूद ब्लाक के ग्राम गाड़ाडीह में रेत का अवैध उत्खनन रोकने पर रेत माफिया ने कांग्रेस के जिला पंचायत सदस्य गोविंद साहू की जमकर पिटाई कर दी। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गाड़ाडीह घाट पर रेत के अवैध उत्खनन की शिकायत पर 16 जुलाई की रात कांग्रेस के जिला पंचायत सदस्य गोविंद साहू अपने साथियों के साथ निरीक्षण के लिए पहुंचे थे। गुस्से में रेत माफिया के गुर्गों और वहां मौजूद लोगों ने जिला पंचायत सदस्य की पिटाई कर दी।

रेत खदान में पिटाई के मामले में गोरेगांव नगरी निवासी यतींद्र बंजारे ने कुरुद थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनकी पत्नी जिला पंचायत सदस्य मीना बंजारे और अन्य सदस्यों ने 16 सितंबर को जिला पंचायत में हुई बैठक में अवैध रेत उत्खनन व भंडारण रोकने के लिये खदानों का निरीक्षण करने का निर्णय लिया था। 17 सितंबर की रात जिला पंचायत अध्यक्ष कांति सोनवानी, उपाध्यक्ष निशु चंद्राकर, सदस्य तारिणी चंद्राकर, सुमन साहू, कुसुमलता, मनोज साक्षी, मीना बंजारे, गोविंद साहू निरीक्षण के लिए निकले।

ग्राम परेवाडीह, दमकाडीह, कपालफोड़ी का निरीक्षण करने के बाद मंदरौद मेघा नदी के किनारे रेत भंडारण के पास पहुंचे। यहां हाईवा से रेत निकाल कर भंडारण किया जा रहा था। अचानक कुछ लोग सामने आए और उनके साथ जाती सूचक गाली देते हुए नेतागिरी करते हो कहकर मारपीट करने लगे। लात, घुसा, रॉड से जमकर मारपीट की गई। जिला पंचायत सदस्य गोविंद साहू के कपड़े फाड़कर उसे बेदम पीटा। गोविंद साहू को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसकी सूचना कुरुद थाना में दी गई है।

Related posts

BSP में 90 लाख का लोहा चोरी, मुख्य आरोपी संजय सिंह UP से गिरफ्तार

भिलाई में 5.518 किलो अवैध गांजा बिक्री करते दो युवक गिरफ्तार

आयतें पढ़कर फूंकता फिर करता रेप, वायुसेना अधिकारी की पत्नी का जबरन धर्मांतरण कराने की कोशिश