पूर्व CM भूपेश और महिला अधिकारी के वायरल वीडियो पर महिला आयोग की एंट्री

पूर्व CM भूपेश और महिला अधिकारी के वायरल वीडियो पर महिला आयोग की एंट्री

CG Prime News@रायपुर. Former CM Bhupesh and Female Official AI Video viral पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और एक वरिष्ठ राज्य प्रशासनिक की महिला अधिकारी से जुड़ा कथित आपत्तिजनक AI-जनरेटेड वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस वीडियो को लेकर अब महिला आयोग की एंट्री हो गई है। कांग्रेस की शिकायत और विवाद बढऩे के बाद राज्य महिला आयोग ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए स्वत: संज्ञान लिया है। आयोग ने साइबर सेल को निर्देश दिए हैं कि तकनीकी जांच के जरिए वीडियो बनाने और फैलाने वाले व्यक्ति की पहचान की जाए और उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

पुलिस को एफआईआर दर्ज करने किया निर्देशित

महिला आयोग ने दुर्ग जिले के पुलिस अधीक्षक को भी इस मामले में तत्काल प्राथमिक रिपोर्ट (FIR) दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही दोषियों पर कानून के तहत सख्त कार्रवाई करने को कहा गया है। ताकि इस तरह के मामलों पर रोक लगाई जा सके। बतां दें कि वीडियो के सामने आते ही सियासी माहौल गरमा गया और कांग्रेस ने इसे चरित्र हनन बताया।

वीडियो वायरल होने से मचा बवाल

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और राज्य प्रशासनिक सेवा (SAS) की अधिकारी सौम्या चौरसिया को डेट करते हुए दिखाया गया है। वीडियो पूरी तरह से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिए बनाया गया बताया जा रहा है। वीडियो में दोनों को बाइक पर घूमते और अन्य निजी पलों में दिखाया गया है। जिसे लेकर भारी विवाद खड़ा हो गया।

इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट हुआ वीडियो

जानकारी के मुताबिक, यह वीडियो इंस्टाग्राम पर Congress_pollkhol नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया था। जिसे  randomchhattisgarh नाम के एक अन्य यूजर के साथ कोलैबरेशन में अपलोड किया गया। वीडियो एआई तकनीक से बनाकर जानबूझकर वायरल किया गया, ऐसा आरोप लगाया जा रहा है।

महिला अधिकारी थी पूर्व कार्यकाल में उप मुख्य सचिव

गौरतलब है कि भूपेश बघेल के मुख्यमंत्री रहते हुए सौम्या चौरसिया उनकी उप मुख्य सचिव रह चुकी हैं। इसी वजह से वीडियो को और ज्यादा संवेदनशील और विवादित बताया जा रहा है। कांग्रेस इसे राजनीति से प्रेरित साजिश मान रही है।

कांग्रेस का तीखा विरोध, कार्रवाई की मांग

वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस पार्टी में आक्रोश फैल गया है। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इसे बेहद आपत्तिजनक बताते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की। उनका आरोप है कि इस तरह के फर्जी वीडियो बनाकर पूर्व मुख्यमंत्री की छवि खराब करने की साजिश की जा रही है।

Related posts

कोरबा में ASI के बेटे को बोलेरो सवार ने कुचला, मौत

अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावे के 7 करोड़ चोरी, मंदिर के कर्मचारी के घर से मिले 10 लाख, गोबर में छिपाकर रखे थे पैसे

असम में वायुसेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, 5 जवान शहीद, दो अग्निवीरवायु भी शामिल