CG Board 10-12वीं का रिजल्ट कल, दोपहर ढाई बजे होगा जारी, मंत्री ने दी जानकारी

CG Board 10-12वीं का रिजल्ट कल, दोपहर ढाई बजे होगा जारी, मंत्री ने दी जानकारी

CG Prime News@रायपुर. CG Board results will be released tomorrow afternoon at 2:30 PM छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा के नतीजे बुधवार को दोपहर ढाई बजे जारी किए जाएंगे। स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स में इसकी जानकारी दी है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि इंतजार की घडिय़ां अब समाप्ति की ओर है। कल दोपहर 2.30 बजे माध्यमिक शिक्षा मंडल (chhattisgarh Board of Secondary Education) के हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी परीक्षा परिणाम औपचारिक रूप से घोषित किए जाएंगे। यह केवल अंकों की घोषणा नहीं, बल्कि वर्षों की मेहनत, अनुशासन और अभिभावकों व शिक्षकों के सतत मार्गदर्शन का प्रतिफल है।

विद्यार्थियों को दिया शुभकामनाएं

मंत्री ने अपने पोस्ट में लिखा है कि इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों को धैर्य बनाए रखने, परिणाम को सकारात्मक दृष्टिकोण से स्वीकार करने और भविष्य की दिशा में आत्मविश्वास के साथ आगे बढऩे की शुभकामनाएं। प्रत्येक परिणाम एक नई शुरुआत का संकेत है। हर विद्यार्थी  में आगे बढऩे की अपार संभावनाएं निहित है।

5.66 लाख स्टूडेंट्स हुए शामिल

बता दें कि इस साल 10वीं-12वीं के टोटल 5.66 लाख स्टूडेंट्स ने बोर्ड एग्जाम दिया था। छात्र अपना रिजल्ट मंडल की वेबसाइट पर रोल नंबर डालकर सीधे देख सकते हैं। छात्रों की साल भर की मेहनत, तैयारी और उम्मीदों का परिणाम कल सामने होगा। मंडल से मिली जानकारी के मुताबिक, इस बार करीब 5.66 लाख छात्र-छात्राओं ने बोर्ड परीक्षा में पंजीयन कराया था। इनमें 10वीं के 3,20,535 और 12वीं के 2,45,785 विद्यार्थी शामिल हैं।

1400 छात्र उपस्थिति नियम से रहे बाहर

इस साल बोर्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए 75 फीसदी उपस्थिति अनिवार्य होने के कारण करीब 1400 छात्र परीक्षा से वंचित रह गए। हालांकि बोर्ड की कुल पंजीकृत संख्या पर इसका बड़ा असर नहीं पड़ा और कुल परीक्षार्थियों की संख्या लगभग 5.66 लाख रही।

10वीं में ज्यादा परीक्षार्थी, 12वीं में बढ़ी संख्या

इस साल भी हाईस्कूल परीक्षा में हायर सेकेंडरी के मुकाबले ज्यादा छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। 10वीं और 12वीं के बीच अनुपात करीब 1.31:1 रहा, यानी 10वीं में 12वीं से लगभग 31 फीसदी ज्यादा छात्र परीक्षा में शामिल हुए।

 

Related posts

छत्तीसगढ़- 33% महिला आरक्षण लागू करने शासकीय संकल्प होगा पेश

दुर्ग में मंत्री गजेंद्र की समीक्षा बैठक, बोले-जनहित के कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करें

भिलाई के खुर्सीपार में 18 साल का लड़का 3.200 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार