शराब से रोका तो बेटे ने मां पर टांगी से किया हमला, आरोपी गिरफ्तार

शराब पीने से रोकने पर बेटे ने मां पर टांगी से किया हमला, नवागढ़ पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया।

जांजगीर चांपा. नवागढ़ थाना क्षेत्र में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। शराब पीने से मना करने पर एक बेटे ने अपनी ही मां पर टांगी से जानलेवा हमला कर दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

शराब को लेकर हुआ विवाद

पुलिस के अनुसार 11 मार्च 2026 की सुबह आरोपी दयाशंकर कश्यप (34 वर्ष) का अपनी मां से विवाद हो गया। उसकी मां उसे अक्सर शराब पीने से मना करती थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी बढ़ गई। गुस्से में आकर आरोपी ने टांगी उठाकर अपनी मां के गले पर हमला कर दिया, जिससे उन्हें गंभीर चोट आई और काफी खून बहने लगा। घटना के बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

सूचना मिलते ही छत्तीसगढ़ पुलिस की नवागढ़ थाना टीम मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने अपराध क्रमांक 91/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 109 के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध किया। आरोपी दयाशंकर कश्यप निवासी पोड़ी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। इसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

पुलिस टीम की भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक कमलेश कुमार सेडे, सहायक उप निरीक्षक संतोष केरकेट्टा तथा थाना स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

Related posts

छत्तीसगढ़- 33% महिला आरक्षण लागू करने शासकीय संकल्प होगा पेश

दुर्ग में मंत्री गजेंद्र की समीक्षा बैठक, बोले-जनहित के कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करें

भिलाई के खुर्सीपार में 18 साल का लड़का 3.200 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार