पूर्व गृहमंत्री के बेटे ने दुकान में घुसाई कार, नशे में कहा- मेरा कुछ नहीं बिगड़ेगा

Oplus_16908288

CG Prime News@रायपुर. छत्तीसगढ़ के पूर्व गृहमंत्री के बेटे का दबंगई वाला वीडियो सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। कोरबा जिले में संदीप कंवर में नशे की हालत में अपनी कर बस स्टैंड पर लगी सेवई की दुकान में घुसा दी। दुकानदार का आरोप है कि विरोध करने पर संदीप ने उसके साथ मारपीट की और गाली गलौज की।

मेरा कुछ नहीं बिगड़ेगा

मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। दुकानदार के मुताबिक अपने पिता के पद और रसूख का दिखावा करते हुए संदीप ने कहा मैं ननकी राम कंवर का बेटा हूं, जो करना है कर लो, मेरा कुछ नहीं बिगड़ेगा। बताया जा रहा है कि पीड़ित की बेटी पुलिस विभाग में आरक्षक के पद पर तैनात है।

विवाद के बाद संदीप कंवर को कोतवाली थाने लाया गया लेकिन यहां भी उनका उत्पात कम नहीं हुआ। संदीप ने थाने के अंदर भी पुलिसकर्मियों और पीड़ित के सामने जमकर हंगामा किया। उसने चिल्लाते हुए अपने पिता के पद और रसूख की धौंस दिखाई और कहा जो करना है कर लो मेरा कुछ नहीं बिगड़ेगा।

इधर इस पूरे मामले में CSP कोरबा प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि गाड़ी में पूर्व विधायक रामपुर लिखा है। मामले की जांच कर गाड़ी और ड्राइवर की पहचान की जा रही है। कानून के मुताबिक कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अजीम कुरेशी की तरफ से शिकायत मिली है। उनकी दुकान पर एक व्यक्ति द्वारा लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाकर एक्सीडेंट किया गया और उनके साथ मारपीट की गई। आवेदन में जिस गाड़ी का उल्लेख है उसे पर पूर्व विधायक रामपुर लिखा हुआ है।

यह है पूरा मामला

मिली जानकारी के अनुसार पूर्व गृहमंत्री के बेटे संदीप कंवर नशे में अपनी गाड़ी चला रहा था। गाड़ी पर पूर्व विधायक रामपुर लिखा था। 11 मार्च को इतवारी बाजार के पास उसने अनियंत्रित कार अजीम कुरेशी की दुकान में घुसा दी।अजीम कुरेशी की वहां सेवई और तंदूरी की दुकान है। हादसे के बाद जब दुकानदार अजीम कुरेशी ने विरोध किया तो संदीप ने गाली गलौज शुरू कर दिया और मारपीट पर उतारू हो गया। इस दौरान वहां मौजूद एक व्यक्ति ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया। इस पर संदीप ने उससे भी गाली गलौज की। फिलहाल इस पूरे मामले की जांच पुलिस कर रही है।

Related posts

Breaking: छत्तीसगढ़ के भिलाई में मदरसा और स्कूल पर चला बुलडोजर

कोरबा में ASI के बेटे को बोलेरो सवार ने कुचला, मौत

अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावे के 7 करोड़ चोरी, मंदिर के कर्मचारी के घर से मिले 10 लाख, गोबर में छिपाकर रखे थे पैसे