Weather update : मानसून मेहरबान, 24 घंटों में एक इंच बारिश से हवा में घुली ठंडक

भिलाई . दुर्ग जिले के लिए मौसम का येलो अलर्ट अभी भी जारी है। पिछले 24 घंटे में दुर्ग जिले में झमाझम बारिश हुई है। शनिवार को सुबह से मौसम गुलजार हो गया। दोपहर तक जिले में 26.6 मिलीमीटर पानी बरसा। इसी तरह रविवार को सुबह से दोपहर तक 2.4 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।

इस पूरे हफ्ते बारिश का योग जिले में बने रहने की संभावना है। अभी अधिकतम तापमान औसत से 2.9 डिग्री की गिरावट के साथ 27.6 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर है। वहीं रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.6 डिग्री की बड़ी गिरावट के बाद अब तक का सबसे कम 19.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। तापमान में आई गिरावट से रात को हल्की ठंड का अहसास हो रहा है। विशेषज्ञ का कहना है कि 7 अगस्त तक दुर्ग जिले में मानसून सक्रिय होकर झमाझम बारिश जारी रखेगा।

इसके बाद बारिश की गतिविधियों में कमी संभावित है। बंगाल की खाड़ी में एक्टिव सिस्टम दक्षिण और मध्य छत्तीसगढ़ को बारिश से भिगोएगा। इसके साथ ही ओडिशा के तटिय क्षेत्र पर बने लोकल सिस्टम से भी मानसून की हवाओं को बल मिलेगा और इससे बारिश बनी रहेगी।

Related posts

BSP में लोहा चोरी के बाद बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, CISF DIG का दिल्ली ट्रांसफर 

रूंगटा यूनिवर्सिटी के फिल्म फेस्टिवल में पहुंची चक दे इंडिया की कोमल चौटाला

भिलाई में 52 हजार की नशीली टेबलेट के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस रेड में पकड़ाया