ट्रेन के फर्श पर सब्ज़ी काटते व्यक्ति का वीडियो वायरल, उठे सवाल

वायरल वीडियो में ट्रेन के अंदर टॉयलेट के पास खाना तैयार करता व्यक्ति

नई दिल्ली

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक चौंकाने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने ट्रेन में मिलने वाले खाने की साफ-सफाई पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वीडियो देखने के बाद लोग सोचने पर मजबूर हो गए हैं कि ट्रेन में बिकने वाला खाना कितना सुरक्षित है।वायरल वीडियो में एक व्यक्ति ट्रेन के अंदर टॉयलेट के पास फर्श पर बैठा नजर आता है। वह वहीं सब्जियां काटते हुए दिखाई देता है। जिस जगह को लोग गंदगी के कारण छूने से भी बचते हैं, वहीं पर खाना तैयार किया जा रहा है। पास में बर्तन और अन्य सामग्री रखी हुई है, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि वह झालमुड़ी या चना जैसे स्नैक्स बेचने की तैयारी कर रहा है। हालांकि उसने प्लास्टिक बिछाई है, लेकिन आसपास का माहौल बेहद अस्वच्छ नजर आता है।

READ MORE –केदारनाथ धाम में बर्फ के बीच खुलेंगे कपाट, स्नो कॉरिडोर से पहुंचेगे श्रद्धालु

सफाई को लेकर उठे सवाल

वीडियो सामने आने के बाद लोगों में गुस्सा और चिंता दोनों बढ़ गए हैं। टॉयलेट के पास बैक्टीरिया और गंदगी की संभावना अधिक होती है, ऐसे में वहां खाना तैयार करना स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन सकता है। विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसी परिस्थितियों में बना खाना खाने से फूड पॉइजनिंग और अन्य बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। यात्रियों का कहना है कि ट्रेन में बिकने वाले खाने की नियमित जांच और सख्त नियमों का पालन सुनिश्चित किया जाना चाहिए, ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके।

Related posts

MP के चित्रकूट में बाढ़ से बेहाल हुई जिंदगी, लोगों को किया एयरलिफ्ट

पत्नी ने 1 लाख की सुपारी देकर पति को पिकअप से रौंदवाया, 3 गिरफ्तार

PM मोदी को उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान, ‘ओली दाराजली दोस्लिक’ से नवाजा