केदारनाथ धाम में बर्फ के बीच खुलेंगे कपाट, स्नो कॉरिडोर से पहुंचेगे श्रद्धालु

भारी बर्फबारी के बीच केदारनाथ धाम में तैयार स्नो कॉरिडोर, 22 अप्रैल को खुलेंगे कपाट

उत्तराखंड 

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा इस वर्ष 19 अप्रैल से शुरू होने जा रही है। इसके तहत 22 अप्रैल को केदारनाथ धाम के कपाट बर्फ की चादर के बीच श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। इस बार यात्रा खास होने वाली है, क्योंकि मंदिर तक पहुंचने के लिए ग्लेशियर काटकर विशेष स्नो कॉरिडोर तैयार किया गया है।

READ MOREछत्तीसगढ़ में नौतपा से पहले ही भीषण गर्मी, पारा 44°C के करीब

भारी बर्फबारी के बीच तैयारियां

कपाट खुलने से पहले केदारनाथ धाम के आसपास भारी बर्फबारी हुई है। मंदिर परिसर और मार्ग पर 4 से 10 फीट तक और कुछ जगहों पर 18 फीट तक बर्फ जमी हुई है। जिला प्रशासन और स्थानीय मजदूर युद्धस्तर पर बर्फ हटाने में जुटे हैं, ताकि यात्रा सुचारु रूप से शुरू हो सके।

स्नो कॉरिडोर बना आकर्षण

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए ग्लेशियर काटकर बनाया गया स्नो कॉरिडोर इस बार यात्रा का प्रमुख आकर्षण रहेगा। ऊंची-ऊंची बर्फ की दीवारों के बीच से गुजरते हुए श्रद्धालु मंदिर तक पहुंच सकेंगे, जो एक अनोखा और रोमांचक अनुभव देगा।चारधाम यात्रा को लेकर इस बार श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह है। अब तक 5.96 लाख से अधिक लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। प्रशासन द्वारा भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं।

Related posts

Breaking: दुर्ग जिले में गांजा बेचने वाले तस्कर की 8 करोड़ की कृषि भूमि फ्रीज

भिलाई में हेरोइन का अवैध कारोबार करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 5 आरोपी गिरफ्तार

सूटकेस में गौमांस की तस्करी, बिलासपुर रेलवे स्टेशन के पास मां-बेटी गिरफ्तार