कोंडागांव में ट्रक और कार की भिड़ंत, गाड़ी चला रहे सरकारी डॉक्टर की मौत

कोंडागांव में ट्रक और कार की भिड़ंत, गाड़ी चला रहे सरकारी डॉक्टर की मौत

CG Prime News@जगदलपुर. Road accident in Kondagaon, government doctor dies छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में तेज रफ्तार ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस हादसे में कार सवार एक सरकारी डॉक्टर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना रविवार रात में केशकाल थाना क्षेत्र की है। मिली जानकारी के अनुसार मृत डॉक्टर का नाम राजू भगत (33) है। जो रायगढ़ के रहने वाले थे और सुकमा स्थित छिंदगढ़ सीएचसी में सेवाएं दे रहे थे।

आरोपी ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार

हादसे में कार प्लास्टिक की बोतल की तरह चिपक गई। उसमें सवार डॉक्टर की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि रविवार रात डॉक्टर भगत अकेले रायगढ़ से छिंदगढ़ जा रहे थे। इस दौरान नेशनल हाईवे-30 पर कार और ट्रक की टक्कर हो गई। पुलिस ने आरोपी ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। हादसे के बाद कुछ घंटों के लिए नेशनल हाईवे पर जाम लगा रहा।

दुर्घटना के बाद लगी जाम

इस दर्दनाक हादसे में डॉक्टर की घटनास्थल पर जान चली गई। दुर्घटना के बाद नेशनल हाईवे पर गाडिय़ों की आवाजाही बंद हो गई। कुछ समय के लिए जाम लग गया। इधर, घटना की सूचना मिलते ही केशकाल पुलिस टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद डोर खोला गया और डॉक्टर के शव को बाहर निकाला गया।

दुर्घटना की जांच जारी

पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और क्रेन की मदद से दोनों वाहनों को सड़क किनारे हटवाया। तब जाकर गाडिय़ों की आवाजाही शुरू हो सकी। केशकाल थाना प्रभारी विकास बघेल ने बताया कि यह हादसा रविवार देर रात का है। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार को हादसे का कारण माना जा रहा है। फिलहाल, मर्ग कायम कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Related posts

छत्तीसगढ़- 33% महिला आरक्षण लागू करने शासकीय संकल्प होगा पेश

दुर्ग में मंत्री गजेंद्र की समीक्षा बैठक, बोले-जनहित के कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करें

भिलाई के खुर्सीपार में 18 साल का लड़का 3.200 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार