बीजापुर के कर्रेगुट्टा पहाड़ी में 6 IED ब्लास्ट, 10 जवान घायल

बीजापुर के कर्रेगुट्टा पहाड़ी में 6 IED ब्लास्ट, 10 जवान घायल

CG Prime News@जगदलपुर. Six IED blasts in Bijapur 10 soldiers injured छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के कर्रेगुट्टा पहाड़ी में गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले एक बाद एक 6 IED (इम्प्रूवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) विस्फोट हुए। जिसकी चपेट में आने से डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (DRG) के 9 और कोबरा का एक जवान घायल हो गया। जिनका उपचार रायपुर के निजी अस्पताल में चल रहा है।

ज्वाइंट टीम निकली थी ऑपरेशन में

मिली जानकारी के अनुसार नक्सलियों के लगाए आईइडी (IED) में ये धमाके रविवार (25 जनवरी) को उस समय हुए जब सुरक्षाकर्मियों की एक जॉइंट टीम कर्रेगुट्टा हिल्स इलाके में नक्सल विरोधी ऑपरेशन पर निकली थी। घटना तेलंगाना की सीमा से लगे उसूर थाना क्षेत्र की है।

बीजापुर के कर्रेगुट्टा पहाड़ी में 6 IED ब्लास्ट, 10 जवान घायल

एक-एक कर IED हुआ ब्लास्ट

पहला ब्लास्ट रविवार सुबह 8:56 बजे हुआ था, जिसमें डीआरजी के जवान CT बुम्डा माडवी घायल हो गए, जिनके हाथों और बायें पैर में चोट आई है।
दूसरा ब्लास्ट दोपहर 1 बजे हुआ, जिसमें डीआरजी के दो जवान घायल हो गए.। उनके आंख और पैर में चोट आई।
तीसरा ब्लास्ट 02:45 बजे हुआ, जिसमें 3 जवान घायल हो गए।
चौथा ब्लास्ट दोपहर तीन बजे हुए, जिसमें डीआरजी का एक जवान घायल हो गया।
5वां ब्लास्ट 03:25 बजे हुआ, जहां कोबरा के एसआई रुद्रेश सिंह घायल हो गए।
छठा ब्लास्ट 03:55 बजे बुआ, जिसमें डीआरजी के 2 जवान घायल हो गए।

जानिए क्या है पूरा मामला ?

PTI एजेंसी को एक अधिकारी ने बताया कि डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (DRG) और बस्तर फाइटर्स, जो राज्य पुलिस की दोनों यूनिट हैं। इसके अलावा कमांडो बटालियन फॉर रेसोल्यूट एक्शन (कोबरा, CRPF की एक एलीट यूनिट) के जवान ऑपरेशन पर निकले थे। ऑपरेशन के दौरान 25 जनवरी को 6 धमाके हुए, जिसमें 10 जवान घायल हो गए। जिनमें से 9 DRG के और एक कोबरा टीम का था। घायल कोबरा जवान रुद्रेश सिंह 210वीं बटालियन में सब-इंस्पेक्टर हैं। रुद्रेश सिंह और DRG के 2 जवानों के पैरों में चोटें आई हैं, जबकि 3 अन्य की आंखों में छर्रे लगे हैं। घायल जवानों को एयर लिफ्ट करके रायपुर के एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

Related posts

राहुल गांधी ने अभनपुर में कांग्रेस जिला अध्यक्षों को दी ट्रेनिंग, टपरी पर चाय पीकर दिल्ली लौटे

भिलाई में 19 साल के छात्र ने हॉस्टल में किया सुसाइड

दुर्ग में डिप्टी CM साव ने किया योग, सांसद बोले-PM ने दिलाई वैश्विक प्रतिष्ठा