तिब्बत की बाढ़ से नेपाल में तबाही, 22 की मौत, 105 भारतीय लापता 

Oplus_16908288

CG Prime News@दिल्ली. Nepal flood update तिब्बत में आई अचानक बाढ़ का असर नेपाल के रसुवा जिले में भी देखने को मिला है। भोटेकोशी नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने के कारण टिमुरे और स्याब्रुबेसी इलाके में भारी नुकसान हुआ है। बाढ़ की चपेट में आने से कई मकानों को क्षति पहुंची है। वहीं, रसुवा का एक हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट भी बाढ़ के तेज बहाव में बह गया। स्थानीय रिपोर्टों के अनुसार, अब तक 22 लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है।

384 लोग लापता, 105 भारतीय नागरिक

बाढ़ के बाद बड़ी संख्या में लोग लापता बताए जा रहे हैं। नेपाल के पर्यटन विभाग के अनुसार, कुल 384 लोगों का अब तक पता नहीं चल पाया है। इनमें 291 विदेशी पर्यटक शामिल हैं। लापता विदेशी नागरिकों में 105 भारतीय बताए गए हैं। इनमें से कई भारतीय नागरिक कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए तिब्बत की ओर जा रहे थे। प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों की ओर से लापता लोगों की तलाश के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

शी जिनपिंग ने राहत अभियान तेज करने के दिए निर्देश

तिब्बत में बाढ़ से हुई तबाही के बाद चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने राहत और बचाव कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। प्रभावित इलाकों में बचाव अभियान के लिए 145 पुलिसकर्मियों और जवानों को तैनात किया गया है। लापता लोगों की तलाश के साथ प्रभावित क्षेत्रों में राहत पहुंचाने का काम भी जारी है।

13 हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट प्रभावित

बाढ़ ने नेपाल के जलविद्युत क्षेत्र को भी बड़ा नुकसान पहुंचाया है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक रसुवा और नुवाकोट जिलों में कम से कम 13 हाइड्रोपावर परियोजनाएं प्रभावित हुई हैं। इनमें चालू और निर्माणाधीन दोनों परियोजनाएं शामिल हैं। 20 मेगावाट की निर्माणाधीन लांगटांग हाइड्रोपावर परियोजना का पावरहाउस बाढ़ में बह गया। यहां करीब 60 लोगों के लापता होने की जानकारी है।

भारतीय दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

लापता और प्रभावित भारतीय नागरिकों की जानकारी के लिए काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास ने आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। लोग +977 985 131 6807 और +977 970 910 7500 पर संपर्क कर सकते हैं। नेपाल टूरिज्म बोर्ड ने भी सहायता के लिए टोल-फ्री नंबर 1234, हॉटलाइन 1144 और टूरिस्ट पुलिस नंबर 9851289445 जारी किया है।

पीएम मोदी ने नेपाल को हरसंभव मदद का भरोसा दिया

नेपाल में बाढ़ से हुई जनहानि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है। उन्होंने नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह से बातचीत कर मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त की। पीएम मोदी ने कहा कि संकट की इस घड़ी में भारत नेपाल के लोगों के साथ मजबूती से खड़ा है और हर संभव मानवीय सहायता देने के लिए तैयार है।

Related posts

भीषण सड़क हादसा, इलेक्ट्रिक बस ने ट्रक को मारी टक्कर, 6 की मौत

महाकाल मंदिर में कांवड़ियों का हंगामा, 4 सुरक्षाकर्मी घायल

भिलाई की राजनीति का बड़ा चेहरा वशिष्ठ नारायण मिश्रा नहीं रहे, 56 वर्ष की उम्र में निधन