अंग्रेजी शराब दुकान में लाखों रुपए की चोरी, नोटों से भरी पेटी उठा ले गए चोर

बालोद@CG Prime News. बालोद जिले के डौंडीलोहारा अंग्रेजी शराब दुकान में लाखों रुपए की चोरी की घटना सामने आई है। शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ चोरी का प्रकरण दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

डौंडीलोहार टीआई मनीष शर्मा ने बताया कि मंगलवार को जब कर्मचारियों ने दुकान खोला तो वहां से रुपयों से भरी पेटी गायब मिली। कर्मचारियों ने तुरंत सीसीटीवी फुटेज चेक किया जिसमें दो युवक रुपए से भरी पेटी रात के अंधेरे में ले जाते हुए दिखे। जिसके बाद चोरी की घटना की सूचना पुलिस को दी गई। शराब दुकान के अंदर से 1 लाख 67 हजार 680 रुपए चोरी हुए हैं। मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है।

Related posts

Gold Price Today: सोने-चांदी के भाव में बड़ी गिरावट, सितंबर में इतना सस्ता हुआ गोल्ड-सिल्वर

CM साय 3 से 6 अक्टूबर तक सिंगापुर दौरे पर, निवेश पर रहेगा फोकस

भिलाई में नशीली अल्प्राजोलम टैबलेट के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार, 260 टैबलेट और कार जब्त