छत्तीसगढ़ में स्टील कारोबारी गिरफ्तार, फर्जी GST क्रेडिट मामले में कार्रवाई

छत्तीसगढ़ में स्टील कारोबारी गिरफ्तार, फर्जी GST क्रेडिट मामले में बड़ी कार्रवाई

CG Prime News@रायपुर. छत्तीसगढ़ में फर्जी GST क्रेडिट मामले में वस्तु सेवा कर आसूचना महानिदेशालय (DGGI) रायपुर जोनल यूनिट ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए स्टील कारोबारी को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार करीब 6.93 करोड़ रुपए के फर्जी जीएसटी क्रेडिट (आईटीसी) मामले में टीम डीजीजीआई ने ओम किरण इस्पात उद्योग के पार्टनर हरीश वाधवानी को गिरफ्तार किया है।

पांच महीने से फरार था स्टील कारोबारी

जांच एजेंसी के अनुसार स्टील कारोबारी हरीश वाधवानी पिछले करीब पांच महीने से फरार चल रहा था। गिरफ्तारी से बचने के लिए उसने कई अदालतों में अग्रिम जमानत की कोशिश की, लेकिन उसे राहत नहीं मिली। मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा। जहां से भी उसकी याचिका खारिज हो गई। इसके बाद डीजीजीआई (DGGI) ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

बिना माल खरीदे लिए टैक्स का लाभ

जांच में पता चला कि कंपनी ने बिना माल खरीदे ही फर्जी बिलों के आधार पर करीब 7 करोड़ रुपए का टैक्स लाभ लिया। यह लाभ उन कंपनियों के जरिए लिया गया जो कागजों में तो मौजूद थीं, लेकिन वास्तव में काम नहीं कर रही थीं।

 

Related posts

BSP में 90 लाख का लोहा चोरी, मुख्य आरोपी संजय सिंह UP से गिरफ्तार

भिलाई में 5.518 किलो अवैध गांजा बिक्री करते दो युवक गिरफ्तार

आयतें पढ़कर फूंकता फिर करता रेप, वायुसेना अधिकारी की पत्नी का जबरन धर्मांतरण कराने की कोशिश