एसपी अंकिता शर्मा ने ली क्राइम मीटिंग, अपराध नियंत्रण पर दिए सख्त निर्देश

एसपी अंकिता शर्मा ने थाना-चौकी प्रभारियों की क्राइम मीटिंग ली

पुलिस अधीक्षक कार्यालय में हुई बैठक

राजनांदगांव, 17 दिसंबर 2025।
पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव अंकिता शर्मा द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में जिले के समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारियों एवं थाना/चौकी प्रभारियों की क्राइम मीटिंग आयोजित की गई। बैठक में जिले की कानून-व्यवस्था, अपराधों की वर्तमान स्थिति और उनके प्रभावी नियंत्रण को लेकर विस्तार से समीक्षा की गई।

लंबित अपराधों पर सख्ती

क्राइम मीटिंग के दौरान पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को लंबित (पेंडिंग) अपराधों का शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुराने मामलों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी।

हाईवे सुरक्षा और दुर्घटनाओं पर फोकस

हाईवे रोड पर चिन्हित दुर्घटना संभावित स्थलों (एक्सीडेंटल स्पॉट) पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए गए। आवश्यकतानुसार प्रकाश व्यवस्था (लाइटिंग) के लिए संबंधित विभागों से पत्राचार करने को कहा गया, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।


बदमाशों और असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई

एसपी ने गुंडा बदमाश एवं निगरानी बदमाशों पर प्रभावी अंकुश लगाने के निर्देश देते हुए संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान कर त्वरित व कठोर कार्रवाई करने को कहा। साथ ही नए अपराधियों की पहचान कर नियमानुसार उनका नाम गुंडा/निगरानी बदमाश सूची में जोड़ने के निर्देश दिए गए।

नशे और अवैध गतिविधियों पर निगरानी

बैठक में नशीले पदार्थों की खरीद-बिक्री एवं अन्य अवैध गतिविधियों पर सतत निगरानी रखते हुए प्रभावी कार्रवाई करने पर विशेष जोर दिया गया। पुलिस अधीक्षक ने सक्रिय पुलिसिंग, नियमित चेकिंग और जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की बात कही।

उपस्थित अधिकारी

क्राइम मीटिंग में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक वैशली जैन, एसडीओपी डोंगरगढ़ आशीष कुंजाम, एसडीओपी डोंगरगांव दिलीप सिसोदिया, डीएसपी तनुप्रिया ठाकुर, डीएसपी एंब्रोस कुजूर सहित जिले के सभी थाना एवं चौकी प्रभारी उपस्थित रहे।

Related posts

BSP में लोहा चोरी के बाद बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, CISF DIG का दिल्ली ट्रांसफर 

रूंगटा यूनिवर्सिटी के फिल्म फेस्टिवल में पहुंची चक दे इंडिया की कोमल चौटाला

रायगढ़ में विंडो AC का कंप्रेसर फटने से दर्दनाक हादसा, दम घुटने से पिता की मौत, बेटा गंभीर