Breaking: भिलाई में हिस्ट्रीशीटर के घर मिला हथियारों का जखीरा, एयर गन के साथ चार आरोपी गिरफ्तार

Breaking: भिलाई में हिस्ट्रीशीटर के घर मिला हथियारों का जखीरा, एयर गन के साथ चार आरोपी गिरफ्तार

CG Prime News@भिलाई. भिलाई के वैशाली नगर थाना क्षेत्र में थाने के निगरानी हिस्ट्रीशीटर गुंडा बदमाश के घर से भारी मात्रा में हथियार और म्यूल अकाउंट के दस्तावेज से मिलने से हड़कंप मच गया है। मंगलवार को वैशाली नगर थाना प्रभारी राजकुमार लहरे अपनी टीम के साथ आलोक उर्फ आलू उर्फ सिम्मी के घर पहुंचे। जहां पहले तो घर की महिलाओं ने पुलिस को घर में घुसने नहीं दिया। जब पुलिस ने सख्ती दिखाई तो घर में हथियारों का जखीरा देखकर पुलिस के भी होश उड़ गए। पुलिस ने इस मामले में आलोक, उसकी पत्नी, बहन और मां सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

म्यूल अकाउंट के डिटेल मिले

वैशाली नगर थाना प्रभारी राजकुमार लहरे ने बताया कि उन्हें आलोक के चाकू लेकर घूमने की सूचना मिली थी। जिसके बाद उसके घर पर तालाशी अभियान चलाया गया। जहां भारी मात्रा में चाकू, तलवार, चापड़ और एयर गन मिला। इसके आलावा लगभग दो सौ से अधिक म्यूल खातों के संबंध में मोबाइल में डिटेल मिला है। जिसके बाद आरोपी और उसके घर के तीन लोगों को हिरासत में लिया गया।

तीन लाख कैश भी मिला

पुलिस ने बताया कि आरोपी आलोक और उसका भाई थाने के निगरानीशुदा गुंडा बदमाश हैं। उनके खिलाफ कई मामले भी दर्ज है। वह जुआ भी खिलवा रहा था। उसके घर से तीन लाख रुपए कैश भी मिला है। फिलहाल पुलिस म्यूल खातों और अवैध हथियारों को लेकर जांच में जुट गई है।

Related posts

BSP स्क्रैप चोरी केस: HTC सुपरवाइजर को मिली अग्रिम जमानत

नीला ड्रम केस, मेरठ के सौरभ राजपूत हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी, 15 दिन बाद सजा का ऐलान

आबकारी विभाग के इस फैसले से छत्तीसगढ़ के मदिरा प्रेमियों को लगा बड़ा झटका