रायगढ़ SSP ने चौकी प्रभारी और हेड कांस्टेबल को किया लाइन अटैच

रायगढ़ SSP ने चौकी प्रभारी और हेड कांस्टेबल को किया लाइन अटैच

CG Prime News@रायगढ़. Raigarh SSP Line-Attaches Outpost In-charge and Head Constable रायगढ़ जिले में एसएसपी शशि मोहन सिंह ने एक चौकी प्रभारी और एक हेड कांस्टेबल को लाइन अचैट कर दिया। दोनों पर जुआ फड़ की सूचना मिलने पर भी सही जानकारी नहीं देने के कारण यह कार्रवाई की गई है। दरअसल रायगढ़ जिले के रैरूमाखुर्द चौकी क्षेत्र के बरपाली जंगल में जुआ खेलने की सूचना मिलने के बाद पुलिस विभाग में कार्रवाई हुई है। मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने चौकी प्रभारी और बीट के प्रधान आरक्षक को लाइन अटैच कर दिया है।

जंगल में चल रहा था जुआ

जानकारी के मुताबिक शशि मोहन सिंह को 11 मार्च को बरपाली जंगल में जुआ चलने की सूचना मिली थी। इस मामले में चौकी प्रभारी एएसआई बृज किशोर गिरी से जानकारी मांगी गई, लेकिन उन्होंने स्पष्ट जानकारी नहीं दी। जिसके बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने रक्षित केंद्र, घरघोड़ा थाना और रैरूमाखुर्द चौकी पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर जुआ फड़ पर दबिश दिलवाई। कार्रवाई के दौरान चार जुआरियों को मौके से गिरफ्तार किया गया।

दो पुलिसकर्मी लाइन अटैच

मामले में लापरवाही पाए जाने पर चौकी प्रभारी एएसआई बृज किशोर गिरी और बीट के प्रधान आरक्षक लक्ष्मी नारायण केंवट को तत्काल प्रभाव से लाइन अटैच कर दिया गया है। साथ ही पूंजीपथरा थाना में पदस्थ उपनिरीक्षक विजय एक्का को रैरूमाखुर्द चौकी का नया प्रभारी बनाया गया है।

अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई

पुलिस ने पकड़े गए जुआरियों के कब्जे से 5 बाइक, 3 मोबाइल फोन और 10,600 रुपए कैश जब्त किया है। आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि, किसी भी थाना या चौकी क्षेत्र में जुआ, सट्टा, अवैध शराब या अन्य अवैध गतिविधियां संचालित होने पर संबंधित प्रभारी की जवाबदेही तय की जाएगी। एसएसपी ने स्पष्ट किया कि पुलिस द्वारा ‘ऑपरेशन अंकुश के तहत जुआ-सट्टा और ‘ऑपरेशन आघात के तहत अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।

Related posts

दुर्ग में 45 लाख की जब्त अवैध शराब नष्ट, 5,480 बल्क लीटर मदिरा का निस्तारण, Video

IBPS Recruitment 2026: राष्ट्रीय बैंकों में 11,403 पदों पर भर्ती, 21 अगस्त तक करें आवेदन

एक्ट्रेस तृषा कृष्णन पर आपत्तिजनक टिप्पणी, नेता प्रतिपक्ष उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार