इस वीडियो ने उड़ा रखी है पुलिस की नींद, धार्मिक झंडा कार पर बांध स्टंट कर रहे युवाओं की तलाश जारी

अंबिकापुर। कॉलेज मैदान में स्टंट कर रहे युवाओं ने पुलिस को चौंका दिया है। मंगलवार शाम से वायरल हुए एक वीडियो में कुछ मनमौजी युवा कार से स्टंट करते नजर आ रहे हैं। इन मनचलों के करतब को देखने के लिए दर्जनों की संख्या में कार पर सवार होकर लोग पहुंचे थे। इनमें ज्यादातर स्टंट कर रहे युवाओं के साथी थे।

वायरल वीडियो (Alarming Video) में दिख रही गाड़ी सरगुजा आरटीओ पासिंग है। इससे कयास लगाए जा रहे हैं कि गाड़ी में सवार युवा अंबिकापुर या आसपास के होंगे। इनमें एक युवक कार को बैक गेयर में चलाता नजर आ रहा है तो दूसरा एक धर्म विशेष का झंडा लहरा है।

वहीं युवाओं ने कार के बोनट पर एक झंडा भी बांध रखा है, जो चर्चा का विषय बना हुआ है। ये वीडियो  कब और किसका है, पुलिस इसकी जांच कर रही है। सरगुजा पुलिस के अफसरों का कहना है कि मामला हालिया है। पुलिस इसकी जांच कर रही है। पुलिस को मनमौजी युवाओं की तलाश है।

Related posts

BSP में लोहा चोरी के बाद बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, CISF DIG का दिल्ली ट्रांसफर 

रूंगटा यूनिवर्सिटी के फिल्म फेस्टिवल में पहुंची चक दे इंडिया की कोमल चौटाला

रायगढ़ में विंडो AC का कंप्रेसर फटने से दर्दनाक हादसा, दम घुटने से पिता की मौत, बेटा गंभीर