न्यूयॉर्क एयरपोर्ट पर प्लेन-ट्रक टक्कर

रनवे पर ट्रक से टकराया एयर कनाडा एक्सप्रेस का विमान

न्यूयॉर्क | अमेरिका के LaGuardia Airport पर रविवार शाम एक बड़ा विमान हादसा हुआ। Air Canada Express का एक विमान रनवे पर खड़े ग्राउंड व्हीकल (दमकल ट्रक) से टकरा गया, जिससे कई लोग घायल हो गए। हादसे के बाद तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया।

कई यात्री घायल

टक्कर इतनी जोरदार थी कि विमान का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घायलों को तुरंत अस्पताल भेजा गया। अधिकारियों के अनुसार सभी यात्रियों की स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

फ्लाइट संचालन पर असर

घटना के बाद अमेरिकी विमानन नियामक Federal Aviation Administration ने एयरपोर्ट पर ग्राउंड स्टॉप लागू कर दिया। इससे सभी उड़ानों की टेकऑफ और लैंडिंग अस्थायी रूप से रोक दी गई। कई विमानों को अन्य एयरपोर्ट की ओर डायवर्ट किया गया।

मॉन्ट्रियल से आ रहा था विमान

हादसे का शिकार CRJ-900 विमान Montreal से न्यूयॉर्क आ रहा था। रिपोर्ट के मुताबिक विमान ने लगभग 39 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ग्राउंड व्हीकल को टक्कर मारी। यह विमान Jazz Aviation द्वारा संचालित किया जा रहा था।

पहले भी हो चुके हैं हादसे

ला गार्डिया एयरपोर्ट को चुनौतीपूर्ण रनवे और लोकेशन के कारण जोखिम भरा माना जाता है। इससे पहले भी यहां विमान हादसे और टकराव की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

Related posts

स्वतंत्रता दिवस पर छत्तीसगढ़ पुलिस के 152 अधिकारी-जवान होंगे सम्मानित, 141 को वीरता पदक

 चमोली में निर्माणाधीन टनल में पानी और मलबा भरने से बड़ा हादसा, 7 मजदूरों की मौत, 3 अब भी फंसे

BSP में दीवार फांदकर 160 किलो कॉपर वायर चोरी, दो युवक गिरफ्तार