पाटन उद्यानिकी विश्वविद्यालय को मिलेगा नया कुलपति, समिति हुई तय,  IAS सोनमणि बोरा होंगे अध्यक्ष

भिलाई . पाटन स्थित महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय को भी जल्द ही नया कुलपति मिलने वाला है। कुलपति नियुक्ति के लिए अनुसूचित जनजाति अनुसूचित, जाति पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा की अध्यक्षता में कुलपति चुने जाएंगे।

इसके लिए राज्यपाल ने तीन सदस्यीय कमेटी का गठन कर दिया है। तीन सदस्यीय कमेटी का गठन कर कमेटी तीन शिक्षाविदों का पैनल कुलपति नियुक्ति के लिए राज्यपाल को सौपेगा। जिनमें से एक को महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया जाएगा। यह विश्वविद्यालय पाटन जिला दुर्ग में स्थित है।

बताया जा रहा है कि, पहले सदस्य बोर्ड द्वारा निर्वाचित डॉक्टर एके सिंह कुलपति रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय झांसी उत्तर प्रदेश के हैं। दूसरे सदस्य डॉ नरेंद्र प्रसाद दीक्षित हैं। डॉ. दीक्षित हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग के पूर्व कुलपति रह चुके हैं।

Related posts

धमतरी में TI ने बीच बाजार व्यापारी को जड़ा थप्पड़

पुणे में नानी के घर छुट्टी मनाने आई 4 साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या

छत्तीसगढ़ में 3 मई से मिलेगी IPL की टिकट, 10 और 13 मई को रायपुर में मुकाबला