सुकमा: जंगरगुंडा थाना क्षेत्र में नक्सली मुठभेड़, जवानों ने मार गिराया महिला नक्सली को, राइफल भी बरामद

जगदलपुर. CG Prime News. सुकमा में गुरुवार सुबह सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इसमें जवानों ने एक महिला नक्सली को मार गिराया, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। जवानों ने मारी गई महिला नक्सली का शव बरामद कर लिया है। मुठभेड़ जगरगुंडा थाना क्षेत्र में हुई है। ज्यादा जानकारी जवानों के लौटने के बाद ही मिल सकेगी। जगरगुंडा और चिंतलनार से नक्सलियों की सूचना पर बुधवार रात डीआरजी, सीआरपीएफ और कोबरा बटालियन के जवान सर्चिंग पर निकले थे। अगले दिन गुरुवार सुबह लौटने के बाद जगरगुंडा क्षेत्र में दुनेब के जंगलों में नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली भाग निकले। मुठभेड़ में 4 से 5 नक्सलियों के भी घायल होने की सूचना है। जवानों ने एक 303 राइफल भी बरामद की है। मुठभेड़ की सूचना पर अफसर भी मौके पर रवाना हो गए हैं। वहीं बैकअप फोर्स भी भेजी गई है।

Related posts

दुर्ग में CISF जवान के साथ लिव-इन में रह रही युवती की संदिग्ध मौत, जवान बोला-फांसी लगा ली

Durg: गनियारी सरकारी स्कूल में परीक्षा के दौरान गिरा छत का प्लास्टर, तीन छात्र घायल

Breaking: भिलाई में हिस्ट्रीशीटर के घर मिला हथियारों का जखीरा, एयर गन के साथ चार आरोपी गिरफ्तार