खप्पर यात्रा 2026: कवर्धा में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

6 माओवादी कैडर ने हथियार डालकर मुख्यधारा अपनाई

कबीरधाम | नवरात्रि पर्व के अवसर पर कवर्धा नगर में 26 मार्च 2026 की रात्रि पारंपरिक “खप्पर यात्रा” का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है।

भारी वाहनों पर पूर्ण प्रतिबंध

निर्देशानुसार रात 9:00 बजे से सुबह 3:00 बजे तक नगर क्षेत्र में ट्रक, ट्रेलर और डंपर जैसे भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

सभी वाहनों की एंट्री बंद

रात्रि 11:00 बजे से खप्पर यात्रा समाप्ति तक नगर क्षेत्र में दोपहिया, तीनपहिया, चारपहिया सहित सभी प्रकार के निजी और सार्वजनिक वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी।

यात्रा मार्ग रहेगा नो-व्हीकल जोन

खप्पर यात्रा के पूरे रूट पर यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार के वाहन का प्रवेश पूरी तरह वर्जित रहेगा। आमजन से अपील की गई है कि वे वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और मार्ग में किसी प्रकार की पार्किंग या अतिक्रमण न करें।

मुख्य यात्रा मार्ग

यात्रा की शुरुआत मां परमेश्वरी/मां चंडी मंदिर से होकर खेड़ापति चौक, मिनी माता चौक, गुरु घांसी बाबा मंदिर, महाराणा प्रताप चौक, अंबेडकर चौक, राजमहल चौक, कचहरीपारा, कारपात्री पार्क, हटरीपारा सहित विभिन्न प्रमुख स्थानों से होते हुए पुनः खेड़ापति मंदिर पर समाप्त होगी।

दुकानदारों के लिए निर्देश

फुटपाथ, ठेले और फेरी लगाने वाले दुकानदारों को रात 9 बजे तक ही दुकान लगाने की अनुमति होगी। इसके बाद दुकान लगाना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

प्रशासन की अपील

प्रशासन ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि अफवाहों से बचें और किसी भी आपात स्थिति में पुलिस नियंत्रण कक्ष से संपर्क करें।

Related posts

Breaking: दुर्ग जिले में गांजा बेचने वाले तस्कर की 8 करोड़ की कृषि भूमि फ्रीज

भिलाई में हेरोइन का अवैध कारोबार करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 5 आरोपी गिरफ्तार

सूटकेस में गौमांस की तस्करी, बिलासपुर रेलवे स्टेशन के पास मां-बेटी गिरफ्तार