हरियाणा से पकड़ा गया अंतर्राज्यीय शराब तस्कर कर्ण शर्मा

हरियाणा से पकड़ा गया शराब तस्कर कर्ण शर्मा; जशपुर पुलिस ने पेमेंट गेटवे ट्रेस कर किया गिरफ्तार

जशपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के नेतृत्व में जशपुर पुलिस ने अंतर्राज्यीय शराब तस्करी नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई करते हुए हरियाणा के कुरुक्षेत्र से कुख्यात तस्कर कर्ण उर्फ बाबू शर्मा (38 वर्ष) को गिरफ्तार करने में सफलता पाई। पुलिस ने आरोपी तक पहुंचने के लिए तकनीकी विश्लेषण का उपयोग किया, जहां तस्करी के दौरान ट्रकों में भरे जा रहे डीजल के ऑनलाइन पेमेंट को ट्रेस कर आरोपी की पहचान हुई।

चार ट्रकों से करोड़ों की अवैध शराब पहले ही जब्त कर चुकी थी पुलिस

पुलिस ने इससे पहले पंजाब और चंडीगढ़ से बिहार ले जाई जा रही अंग्रेजी शराब से भरे चार ट्रकों को पकड़ा था।
इन ट्रकों से कुल:

  • 2,734 कार्टून

  • 24,440 लीटर
    अवैध अंग्रेजी शराब की जब्ती की गई थी।
    साथ ही पुलिस 5 तस्करों को न्यायिक रिमांड पर भेज चुकी है।

तस्करों का पैटर्न उजागर

विवेचना में पता चला कि तस्कर पंजाब-चंडीगढ़ से शराब लोड कर रांची तक ट्रक चालकों को भेजते, जहां उन्हें नगद भुगतान किया जाता था। इसके बाद तस्करी के ट्रक दूसरे लोगों द्वारा बिहार ले जाए जाते थे। तस्कर कम चेकिंग वाले ग्रामीण रास्तों का चयन करते थे।

हरियाणा से आरोपी की गिरफ्तारी

ट्रक चालक के मोबाइल डाटा में मिले लेन-देन के रिकॉर्ड की जांच में पाया गया कि डीजल पेमेंट हरियाणा निवासी कर्ण शर्मा कर रहा था। टीम गठित कर उसे कुरुक्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के बदले कमीशन लेने की बात कबूल की। आरोपी को आबकारी एक्ट 34(1) व 34(2) के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

Related posts

कुंजापुरी मेले में दलेर मेहंदी के शो पर भड़के मंत्री सुबोध उनियाल, मंच पर हुई तीखी बहस

टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वाले तीन हमलावर गिरफ्तार, 10 दिन तक की रेकी, फिर किया हमला

हिंदू देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक पोस्ट करना सरकारी टीचर को पड़ा महंगा, पुलिस ने किया गिरफ्तार