भाटापारा पुलिस की कार्रवाई,जुआ खेलते चार आरोपी गिरफ्तार, 61,250 जप्त

खेत में जुआ खेलते रंगे हाथों पकड़े गए आरोपी, भाटापारा पुलिस ने ₹61,250 नकद और ताश पत्तियां बरामद कीं

भाटापारा. पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देशन में जिला बलौदाबाज़ार-भाटापारा में आमजनों की शिकायतों का त्वरित समाधान करने हेतु “समाधान सेल” की शुरुआत की गई है। इस हेल्पलाइन नंबर 94792-20392 के माध्यम से नागरिक किसी भी प्रकार की सूचना, शिकायत या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी व्हाट्सएप या कॉल से दे सकते हैं। समाधान सेल के जरिए लगातार ऐसे अपराधियों की धरपकड़ हो रही है जो अवैध गतिविधियों में संलिप्त हैं।

समाधान सेल की सूचना पर खेत में मारा गया छापा

22–23 नवंबर 2025 की दरम्यानी रात समाधान सेल में सूचना मिली कि तरेंगा रोड, भाटापारा के पास खेत में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर थाना भाटापारा शहर की टीम ने तत्काल रेड कार्रवाई की। पुलिस को देख कुछ लोग भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन चार आरोपियों को मौके पर ही घेराबंदी कर पकड़ लिया गया।

61,250 नकद और ताश पत्तियां बरामद

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से

  • 61,250 नकद

  • 52 पत्ती ताश
    जप्त कर कार्रवाई की।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम

  • दीपक ठाकुर, उम्र 42 वर्ष, निवासी हेमू कल्याणी वार्ड, भाटापारा

  • नासिर खान, उम्र 35 वर्ष, निवासी संत कंवरराम वार्ड, भाटापारा

  • प्रमोद तिवारी, उम्र 42 वर्ष, निवासी मातादेवालय वार्ड, भाटापारा

  • अब्दुल शोहेब, उम्र 23 वर्ष, निवासी मातादेवालय वार्ड, भाटापारा

Related posts

मनगटा के विसलिंग वुड रिसॉर्ट में भिलाई की युवती की संदिग्ध मौत, शव छोड़कर भागे दोस्त

CG की गर्लफ्रेंड ने पैसा नहीं दिया तो बिहार के बॉयफ्रेंड ने कर दिया अश्लील फोटो-वीडियो वायरल

सोने-चांदी के भाव में गिरावट, ऑल टाइम हाई से 27 हजार गिरा सोने का भाव