पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर राजेश चौहान कांग्रेस में शामिल

भिलाई@CG Prime News. छत्तीसगढ़ के दुर्ग में रहने वाले पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर राजेश चौहान की राजनीति में एंट्री हो गई है। उन्होंने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। ऑल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस (AIPC) की ईस्ट जोन की कोऑर्डिनेटर जरिता लैतफलांग ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी को पार्टी में शामिल कराया।

इस दौरान प्रोफेशनल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के दामाद क्षितिज चंद्राकर भी मौजूद रहे। ऑल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस की ईस्ट जोन की कोऑर्डिनेटर जरिता लैतफलांग छत्तीसगढ़ के तीन दिवसीय दौरे पर है। राजेश चौहान के पार्टी में शामिल होने पर उन्होंने कहा इससे कार्यकर्ताओं को बल मिलेगा। साथ ही जनता का साथ भी कांग्रेस पार्टी को मिलेगा। उन्होंने राजेश चौहान से राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियों के बारे में संक्षिप्त चर्चा की।

वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र से पार्टी दे सकती है टिकट

पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर राजेश चौहान की राजनीति में एंट्री के साथ ही उनके चुनाव लड़ने की अटकले भी तेज हो गई है। आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस राजेश चौहान को भिलाई के वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र से पार्टी का उम्मीदवार बना सकती है। राजेश चौहान के पार्टी में प्रवेश करने के कुछ देर बाद एआईपीसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद डॉ. शशि थरूर ने उन्हें फोन कर बधाई दी। उन्होंने बताया कि वह अभी दुबई में हैं। उन्होंने राजेश को दिल्ली आकर मिलने का आमंत्रण भी दिया। इस दौरान शशि थरूर ने राजेश के द्वारा खेले गए मैचों और उससे देश को मिले सम्मान के बारे में भी चर्चा की।

Related posts

BSP में लोहा चोरी के बाद बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, CISF DIG का दिल्ली ट्रांसफर 

रूंगटा यूनिवर्सिटी के फिल्म फेस्टिवल में पहुंची चक दे इंडिया की कोमल चौटाला

रायगढ़ में विंडो AC का कंप्रेसर फटने से दर्दनाक हादसा, दम घुटने से पिता की मौत, बेटा गंभीर