पैरावट में लगी आग, पहुंची किसान के घर तक, दमकल कर्मियों ने किया नियंत्रण

भिलाई@CG Prime News. उतई ग्राम खोपली के किसान के कोठार में रखी पैरावट में आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि किसान के घर तक पहुंच गई। मौके पर पहुंचे दुर्ग अग्निशमन के दल ने आग को काबू किया।

मचादुर चौकी पुलिस ने बताया कि शुक्रवार सुबह की घटना है। ग्राम खोपली के किसान हंस लाल नारंग ने घर के समीप बने कोठार में पैरावट रखा था। जहां अचानक धुंआ उठने लगा। थोड़ी ही देर में आग पकड़ ली। आग इतनी भीषण हो गई कि आगे बढ़ी और किसान के घर में लग गई। गांव में अफरा तेरी मच गया। दमकल दल ने कड़ी मशक्कत कर आग पर नियंत्रण कर लिया। इस आगजनी को बुझाने ४ गाड़ी के पानी का इस्तेमाल किया गया। आग लगने का कारण अज्ञात है।

Related posts

राष्ट्रीय नृत्य महोत्सव में चमका भिलाई का हुनर, वेदश्री कलासंगम की छात्राओं ने जीते कई राष्ट्रीय सम्मान

कोरिया में रेत तस्करी विवाद में BJP नेता की हत्या, मुख्य आरोपी ने किया सरेंडर

महिला तहसीलदार ने मांगा 50 हजार रिश्वत, किसान ने पी लिया कीटनाशक