CG Prime News@दुर्ग. Union Minister of State for Women and Child Development Savitri Thakur केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने 27 सितंबर को महिला थाना दुर्ग का भ्रमण किया। दोपहर करीब 12:50 बजे थाना पहुंचीं राज्य मंत्री ने वहां संचालित परिवार परामर्श कार्यक्रम की कार्यप्रणाली और काउंसलिंग प्रक्रिया की जानकारी ली। उन्होंने परिवार परामर्शदाताओं के साथ बैठकर पारिवारिक मामलों में पुलिस द्वारा किए जा रहे प्रयासों को समझा और संबंधित परिवारों को आवश्यक सुझाव भी दिए।
परिवार परामर्श केंद्र की व्यवस्था देखी
महिला थाना दुर्ग में परिवारों के बीच उत्पन्न विवादों को संवाद और काउंसलिंग के माध्यम से सुलझाने के लिए परामर्श व्यवस्था संचालित की जा रही है। भ्रमण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग की ओर से राज्य मंत्री को इस व्यवस्था की जानकारी दी गई। इस दौरान परिवारों की काउंसलिंग के लिए अतिरिक्त कक्ष और आवश्यक सुविधाओं के विस्तार को लेकर भी चर्चा हुई।
परिवारों की समस्याएं सुनीं
राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने परिवार परामर्शदाताओं के साथ बैठकर काउंसलिंग की प्रक्रिया को करीब से जाना। इस दौरान संबंधित परिवारों की समस्याओं को सुना गया और पारिवारिक विवादों के समाधान के लिए आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया। पुलिस के अनुसार, महिला थाना में परिवार परामर्श के माध्यम से पक्षकारों की समस्याओं को समझकर आपसी संवाद और उचित मार्गदर्शन के जरिए समाधान का प्रयास किया जाता है।
महिला सुरक्षा के प्रयासों की सराहना
भ्रमण के दौरान दुर्ग पुलिस की ओर से महिला सुरक्षा, पारिवारिक विवादों के निराकरण और परिवार परामर्श से जुड़े कार्यों की जानकारी दी गई। राज्य मंत्री ने महिला सुरक्षा और परिवार परामर्श के क्षेत्र में पुलिस द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन, केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की निजी सहायक रिया सिंह, नगर पुलिस अधीक्षक नेवई भारती मरकाम, महिला थाना प्रभारी निरीक्षक नीता राजपूत तथा परिवार परामर्शदाता अशोक जोशी और रत्ना रानी मौजूद रहे।
महिला थाना दुर्ग पहुंचीं केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर, परिवार परामर्श व्यवस्था का लिया जायजा
सखी वन स्टॉप सेंटर का किया निरीक्षण
केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर दुर्ग प्रवास के दौरान दुर्ग स्थित सखी वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण किया। वहां संचालित व्यवस्थाओं और सेवाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संकटग्रस्त महिलाओं को उपलब्ध कराई जा रही काउंसलिंग, कानूनी सहायता, स्वास्थ्य सेवाओं एवं पुनर्वास संबंधी सुविधाओं की जानकारी ली।
पहले किसी भी चीज को सिद्ध करना होता है
भिलाई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचीं केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने पत्रकारों से भी चर्चा की। उनसे मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के सवाल पर कहा कि, पहले किसी भी चीज को सिद्ध करना होता है। वहीं, सावित्री ठाकुर ने कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने ने कहा कि आंदोलन में असमाजिक तत्व घुस गए थे। कई उपद्रवी और नेशड़ी शामिल थे। ऐसे में जब कोई बात बच्चों के ऊपर आ जाती है तो सरकार को इस तरह का निर्णय लेना जरूरी हो जाता है। अगर भीड़ में कुछ हो जाता तो इसका जिम्मेदार कौन होता?