सरगुजा पुलिस में चार कर्मियों को भावभीनी विदाई

सेवानिवृत्ति पर स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित करते डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा।

सरगुजा. पुलिस में लंबे समय तक सेवाएं देने वाले चार पुलिस कर्मियों को सेवानिवृत्ति पर सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में आयोजित समारोह में उप निरीक्षक प्रेम सागर खुटिया, भदर साय, सहदेव राम बर्मन एवं प्रधान आरक्षक इमील टोप्पो को अर्धवार्षिकी आयु पूर्ण होने पर भावभीनी विदाई दी गई। कार्यक्रम में अधिकारियों, कर्मचारियों एवं परिजनों की उपस्थिति ने माहौल को भावुक बना दिया।

डीआईजी-एसएसपी ने किया सम्मान

समारोह के दौरान डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश कुमार अग्रवाल ने सेवानिवृत अधिकारियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके उत्कृष्ट सेवा कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारियों ने अपने कार्यकाल में ईमानदारी, अनुशासन और संवेदनशील पुलिसिंग का परिचय देते हुए विभाग की गरिमा बढ़ाई है। उन्होंने सेवानिवृत कर्मियों के परिजनों से भी चर्चा कर पुलिस परिवार के कल्याण के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया और सभी को स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

पीपीओ आदेश मौके पर ही प्रदान

कार्यक्रम की विशेष बात यह रही कि सेवानिवृत उप निरीक्षकों एवं प्रधान आरक्षक की सभी कार्यालयीन औपचारिकताएं मौके पर ही पूर्ण कर पी.पी.ओ. (पेंशन भुगतान आदेश) जारी किए गए। इससे सेवानिवृत कर्मचारियों को तत्काल प्रशासनिक सुविधा मिल सकी।

अधिकारियों व परिजनों की रही मौजूदगी

विदाई समारोह में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमोलक सिंह ढिल्लों, निरीक्षक अंजू चेलक, उप निरीक्षक (एम) अभय सिंह सहित कार्यालयीन स्टाफ एवं सेवानिवृत कर्मचारियों के परिजन उपस्थित रहे। सभी ने सेवानिवृत अधिकारियों के योगदान को याद करते हुए उन्हें नई जीवन यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं।

Related posts

Breaking: दुर्ग जिले में गांजा बेचने वाले तस्कर की 8 करोड़ की कृषि भूमि फ्रीज

भिलाई में हेरोइन का अवैध कारोबार करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 5 आरोपी गिरफ्तार

सूटकेस में गौमांस की तस्करी, बिलासपुर रेलवे स्टेशन के पास मां-बेटी गिरफ्तार