Durg weather update : रात के तापमान में गिरावट शुरू, दिन अभी भी अधिक गर्म, 3 दिन और बढ़ेगा पारा

दुर्ग। प्रदेश के वातावरण में नमी की मात्रा धीरे-धीरे कम हो रही है। इससे रात के न्यूनतम तापमान में गिरावट का दौर शुरू हो गया है। बुधवार को दुर्ग जिले का अधिकतम तापमान औसत से गिरावट के बाद 31.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसी तरह रात के न्यूनतम तापमान में भी सामान्य से 0.2 डिग्री की गिरावट आई है। हालांकि दिनभर तेज धूप निकली रही, लेकिन गर्मी में कमी देखी गई।

मौसम शुष्क बना रहेगा

यह क्रम आगे भी बनना रहने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के विशेषज्ञ एचपी चंद्रा ने बताया कि, नमी की मात्रा में गिरावट के बाद नवंबर आखिरी दिसंबर शुरुआत से ठंडक बढ़ सकती है। इसके बाद जनवरी में कड़ाके की ठंडक शुरू होने की संभावना है। अभी कुछ दिन दुर्ग जिले का मौसम शुष्क बना रहेगा।

Related posts

माफिया अतीक अहमद के बेटे अबान की सड़क हादसे में मौत, भाई से मिलने झांसी जाते समय हुआ हादसा

CGPSC भर्ती घोटाला: हाईकोर्ट ने पूर्व सचिव जीवन किशोर ध्रुव की जमानत खारिज की