छत्तीसगढ़ में छुट्टी पर आए CRPF जवान ने किया सुसाइड, जम्मू कश्मीर में थी पोस्टिंग

छत्तीसगढ़ में छुट्टी पर आए CRPF जवान ने किया सुसाइड, जम्मू कश्मीर में थी पोस्टिंग

CG Prime News@बलरामपुर. CRPF jawan on leave commits suicide in Chhattisgarh. छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के एक जवान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना राजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कुंदीकला की है। परिजनों के अनुसार जवान छुट्टी पर अपने घर आया था और घरेलू विवाद के बाद उसने आम के पेड़ में फंदा बनाकर सुसाइड कर लिया। परिजन उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जम्मू-कश्मीर में थी पोस्टिंग, छुट्टी पर आया था घर

जानकारी के अनुसार ग्राम कुंदीकला निवासी 35 वर्षीय राजाराम प्रजापति वर्ष 2021 में CRPF में भर्ती हुए थे। उनकी तैनाती जम्मू-कश्मीर में थी। कुछ दिन पहले वह अवकाश लेकर अपने गांव पहुंचे थे। परिवार के मुताबिक घर आने के बाद उनका पत्नी के साथ विवाद चल रहा था। घटना वाले दिन भी दोनों के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद यह दुखद घटना सामने आई।

परिजनों ने अस्पताल पहुंचाया, डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

मृतक के भाई शिवकुमार प्रजापति ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही परिवार और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। राजाराम को तत्काल अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, लेकिन जांच के बाद चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल चौकी पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

पहले भी लगाए थे प्रताडऩा के आरोप

परिजनों का कहना है कि दिसंबर 2025 में भी राजाराम ने पत्नी और ससुराल पक्ष पर आर्थिक दबाव और मानसिक प्रताडऩा के आरोप लगाए थे। उस समय उन्होंने एक वीडियो जारी कर अपनी परेशानी साझा की थी। परिवार का दावा है कि मामले की शिकायत पुलिस से भी की गई थी, लेकिन अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। उस घटना के बाद उनका लंबे समय तक इलाज चला और स्वस्थ होने पर वे दोबारा ड्यूटी पर लौट गए थे।

पुलिस सभी पहलुओं की कर रही जांच

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, परिवार ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की है।

Related posts

दुर्ग जेल में हत्या की सजा काट रहे बंदी ने 12 वीं बोर्ड किया फर्स्ट डिविजन पास

बिहार के अस्पताल के ICU में लगी आग, 5 लोगों की जिंदा जलकर मौत

छत्तीसगढ़ में पद्मश्री फूलबासन यादव का अपहरण, एक महिला सहित 3 आरोपी गिरफ्तार