क्रिकेटर कुलदीप यादव की शादी, मसूरी में फंक्शन, हल्दी में जमकर झूमे युजवेंद्र चहल

क्रिकेटर कुलदीप यादव की शादी, मसूरी में फंक्शन, हल्दी में जमकर झूमे युजवेंद्र चहल

CG Prime News@दिल्ली. Cricketer Kuldeep Yadav’s Wedding मशहूर क्रिकेटर कुलदीप यादव की शादी के फंक्शन मसूरी में हो रहे हैं। शुक्रवार सुबह 11 बजे से हल्दी की रस्म शुरू हुई, जो दोपहर करीब दो बजे तक चली। हल्दी में युजवेंद्र चहल और अन्य क्रिकेटर्स ने जमकर डांस किया। हल्दी के बाद कुलदीप अपनी दुल्हन वंशिका के साथ डांस मूव्स करते नजर आए।

कोच गंभीर भी हो सकते हैं शामिल

क्रिकेटर रिंकू सिंह अपनी मंगेतर प्रिया सरोज के साथ कुलदीप यादव की शादी के फंक्शन में पहुंचे हैं। मसूरी में पहुंचने के दौरान युजवेंद्र चहल ने मीडिया से कहते नजर आए कि भाई की शादी है, फुल डांस होगा। सूत्रों के मुताबिक, शनिवार को शादी समारोह में सूर्यकुमार यादव, रोहित शर्मा और भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर के भी शामिल होने की उम्मीद है।

क्रिकेटर कुलदीप यादव की शादी, मसूरी में फंक्शन, हल्दी में जमकर झूमे युजवेंद्र चहल

हल्दी के बाद मेहमानों ने किया स्पेशल लंच

हल्दी के बाद मेहमानों ने स्पेशल लंच किया। जिसमें एक थाली की कीमत 20 हजार रुपए से ज्यादा है। शाम को संगीत और कॉकटेल पार्टी होगी। कुलदीप की शादी में शामिल होने के लिए क्रिकेटर रिंकू सिंह, सिंगर कैलाश खेर, भारतीय टीम के फील्डिंग कोच टी दिलीप और एक्टर कुणाल कपूर भी पहुंचे।

शनिवार को शाम 5 बजे बारात निकलेगी

शादी का मुख्य समारोह 14 मार्च को होटल के सेंट्रल लॉन में होगा। शाम 4 बजे साफा बंधाई की रस्म होगी, 5 बजे कुलदीप यादव घोड़ी पर सवार होकर बारात लेकर निकलेंगे। इसके बाद शाम 6 बजे वरमाला और रात 8 बजे फेरे होंगे। आधी रात तक शादी की बाकी रस्में पूरी की जाएंगी।

#Kulvansh के नाम से ट्रेंड करेगी शादी

डिजिटल इन्विटेशन कार्ड की शुरुआत भगवान गणेश की वंदना से की गई है। कार्ड को रॉयल और मॉडर्न लुक दिया गया है, जिसमें कुलदीप यादव और वंशिका सिंह के एनिमेटेड अवतार भी नजर आते हैं। कपल ने अपनी शादी के लिए #Kulvansh चुना है। यह हैश-टैग कुलदीप के नाम के ‘कुल’ और वंशिका के नाम के ‘वंश’ को मिलाकर बनाया गया है। माना जा रहा है कि शादी से जुड़े फोटो और वीडियो इसी हैश टैग के साथ सोशल मीडिया पर शेयर किए जाएंगे।

Related posts

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव: चढ़ावा चोरी के बाद चंपत राय का इस्तीफा मंजूर, कृष्ण मोहन बने कार्यवाहक महासचिव

शुभकामना हाईट्स में घर में घुसकर बुजुर्ग दंपती से सोने के नेकलेस की लूट

शेरनी ने किसान पर किया हमला, आधे घंटे तक जबड़े में दबाए रखा हाथ