शुभकामना हाईट्स में घर में घुसकर बुजुर्ग दंपती से सोने के नेकलेस की लूट

शुभकामना हाईट्स में घर में घुसकर बुजुर्ग दंपती से सोने के नेकलेस की लूट

CG Prime News@भिलाई. घर में घुसकर बुजुर्ग दंपत्ति को धारदार हथियार दिखाकर लूट करने वाले आरोपी को नेवई थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक प्रगति नगर स्थित शुभकामना हाईट्स के एक फ्लैट में जबरन घुस गया था। घर में घुसकर बुजुर्ग दंपत्ति को को चाकू दिखाकर सोने का नेकलेस छीनकर भाग गया। घटना के मात्र एक दिन के भीतर पुलिस ने आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

मुंह पर कपड़ा बांधकर घर में घुसा

शुभकामना हाइट्स, प्रगति नगर रिसाली निवासी वी. कुमार ने नेवई थाने में 5 जुलाई को शिकायत की। उन्होंने बताया कि 04.07.2026 को वह प्लांट ड्यूटी पर गए हुए थे। इसी दौरान घर में कार्य करने वाली गिरजा यादव ने फोन कर सूचना दी कि फ्लैट क्रमांक-109 स्थित उसके सास-ससुर के घर में एक अज्ञात व्यक्ति चेहरे पर कपड़ा बांधकर घर के भीतर घुस गया है। बुजुर्ग दंपत्ति को धारदार हथियार दिखाकर डरा-धमकाते हुए सोने-चांदी और नगदी की मांग की। सोने का नेकलेस लेकर फरार हो गया।

आरोपी हॉस्पिटल सेक्टर निवासी निकला

रिपोर्ट पर थाना नेवई में अपराध क्रमांक 436/2026 धारा 308(2), 351(3), 333, 127(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान कर विभान्शु महोबिया, उम्र 21 वर्ष, वर्तमान निवासी हॉस्पिटल सेक्टर के रूप में हुई। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, धारदार हथियार और घटना के समय पहने गए कपड़े जब्त किए गए हैं।

यह आरोपी हुआ गिरफ्तार

विभान्शु महोबिया, उम्र 21 वर्ष, निवासी सकई वायकला, पोस्ट डेकी बम्हनी बंजर, थाना बम्हनी बंजर, जिला मंडला (म.प्र.), हाल पता हॉस्पिटल सेक्टर, सड़क क्रमांक-10, ब्लॉक-2, मकान क्रमांक-09, थाना भिलाई नगर, जिला दुर्ग।

जब्त सामग्री

1. घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल।
2. एक धारदार हथियार।
3. घटना के समय पहने गए कपड़े।

इस टीम ने आरोपी को पकड़ा

इस कार्रवाई में थाना नेवई की क्राइम टीम, थाना प्रभारी नेवई, उपनिरीक्षक सुरेंद्र तारम, प्रधान आरक्षक नंदलाल, आरक्षक रवि बिसाई की सराहनीय भूमिका रही।

Related posts

दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ राहुल गांधी का प्रदर्शन, CEC से मिलने पर अड़े

भिलाई में 2.10 लाख के हेरोइन के साथ यूपी का युवक गिरफ्तार, सूखे नशे के खिलाफ पुलिस एक्शन

बालोद एसिड अटैक का मुख्य आरोपी पुलिसकर्मी का बेटा, लव प्रपोजल ठुकराने पर किया हमला