आम आदमी की जेब पर असर
नई दिल्ली. CNG becomes expensive again in Delhi-NCR, price increased by ₹6 per kg since May 15. दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार सुबह एक बार फिर सीएनजी (CNG) की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी गई। नई दरों के अनुसार राजधानी दिल्ली में सीएनजी अब 83.09 रुपये प्रति किलो बिक रही है। गैस कंपनियों ने सीएनजी के दाम में 2 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी की है। इससे पहले 23 मई को भी 1 रुपये प्रति किलो की वृद्धि की गई थी। लगातार बढ़ती कीमतों ने आम उपभोक्ताओं, ऑटो चालकों और ट्रांसपोर्ट सेक्टर की चिंता बढ़ा दी है।
15 मई से लगातार बढ़ रहे दाम
पिछले कुछ दिनों में सीएनजी की कीमतों में लगातार इजाफा देखा गया है।
- 15 मई: ₹2 प्रति किलो बढ़ोतरी
- 17 मई: ₹1 प्रति किलो बढ़ोतरी
- 23 May: ₹1 प्रति किलो बढ़ोतरी
- 27 मई: ₹2 प्रति किलो बढ़ोतरी
इस तरह 15 मई से अब तक सीएनजी कुल 6 रुपये प्रति किलो महंगी हो चुकी है। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भी हाल के दिनों में कई बार वृद्धि दर्ज की गई है।
दिल्ली-NCR में नई CNG दरें
- दिल्ली: ₹83.09 प्रति किलो
- नोएडा/ग्रेटर नोएडा/गाजियाबाद: ₹91.70 प्रति किलो
- गुरुग्राम: ₹88.12 प्रति किलो
- फरीदाबाद: ₹89.30 प्रति किलो
आम आदमी और परिवहन पर असर
सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी का सीधा असर रोजमर्रा के सफर पर पड़ने वाला है। दिल्ली और मुंबई जैसे बड़े शहरों में बड़ी संख्या में ऑटो-रिक्शा, टैक्सी और बसें सीएनजी पर चलती हैं। ऐसे में किराए बढ़ने की संभावना भी बढ़ गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि ट्रांसपोर्ट और लॉजिस्टिक्स की लागत बढ़ने से बाजार में सामानों की कीमतें भी प्रभावित हो सकती हैं। माल ढुलाई महंगी होने का असर खाद्य पदार्थों और रोजमर्रा के उत्पादों की कीमतों पर दिखाई दे सकता है।
क्यों बढ़ रही हैं कीमतें?
भारत में पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की कीमतें अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल और गैस बाजार, डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति और टैक्स संरचना पर निर्भर करती हैं। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और सप्लाई को लेकर चिंताओं ने ऊर्जा बाजार में अस्थिरता बढ़ा दी है। हाल ही में अमेरिका द्वारा ईरान के कुछ सैन्य ठिकानों पर किए गए हमलों के बाद वैश्विक ऊर्जा बाजार में दबाव बढ़ा है। विशेषज्ञों के अनुसार इसका असर आने वाले दिनों में ईंधन कीमतों पर और भी दिखाई दे सकता है।