मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बगिया में किया गोवर्धन पूजा, बोले-भगवान कृष्ण के प्रेरणादायी लीला की स्मृति

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बगिया में किया गोवर्धन पूजा, बोले-भगवान कृष्ण के प्रेरणादायी लीला की स्मृति

CG Prime News@रायपुर.Chief Minister Vishnu Dev Sai performed Govardhan Puja in Bagiya  छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुधवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय, बगिया (जशपुर) में सपरिवार गोवर्धन पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री की माता जसमनी देवी साय, पत्नी कौशल्या साय एवं परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

समाज के एकजुट और सहयोग का पर्व

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि गोवर्धन पूजा भगवान श्रीकृष्ण की उस प्रेरणादायी लीला की स्मृति है, जिसमें उन्होंने गोकुलवासियों को प्रलयकारी वर्षा और संकट से बचाने के लिए गोवर्धन पर्वत को अपनी कनिष्ठा उंगली पर उठाकर सभी को शरण दी थी। यह पर्व हमें बताता है कि जब समाज एकजुट होकर विश्वास और सहयोग के साथ कार्य करता है, तब कोई भी संकट अजेय नहीं रहता।

प्रकृति पूजन का प्रतीक गोवर्धन पूजा

सीएम साय ने कहा कि गोवर्धन पूजा केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि कृतज्ञता, सह-अस्तित्व और प्रकृति-पूजन का प्रतीक है। इस दिन गोवंश की पूजा की जाती है, जो भारतीय संस्कृति की आत्मा-गौ-संवर्धन और पर्यावरण संरक्षण-को जीवंत रखती है।

Related posts

1 मई से कमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ महंगा, छोटू सिलेंडर 261 रुपये महंगा

पूर्व CM भूपेश बघेल ने बोरे बासी खाकर श्रमिकों को दी शुभकामनाएं

जबलपुर के बरगी डैम में पर्यटकों से भरी क्रूज डूबी, 9 लोगों की मौत, 4 पर्यटक लापता